मुठभेड़ में एक घायल बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा दूसरा फरार - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

मुठभेड़ में एक घायल बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा दूसरा फरार

#DRS NEWS 24Live
गाजीपुर:रिपोर्ट मोहम्मद कादिर:पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे के निर्देशन में जिला पुलिस पूरी तरह से चौकन्ना है। शायद यही कारण है कि 11 दिनों में हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से तीन बदमाश घायल हो चुके हैं। तीसरी मुठभेड़ रविवार की रात दुल्लहपुर थाना इलाके में हुई। पुलिस द्वारा रोकने का इशारा करने पर बंदूक निकालकर फायर करते हुए भाग रहे बदमाशों पर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग किया। गोली एक बदमाश के पैर में लगी। घायलवास्था में पुलिस ने इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। घटना की सूचना पर रात में ही पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली।
बता दे बीते 18 जुलाई देर शाम दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के मुलेठी मोड़ के पस बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा लूट की नियत की पिकअप वाहन का चाभी निकाल लिया था। चालक और खलासी के विरोध करने पर एक बदमाश ने फायर कर दिया था। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज छानबीन शुरू करते हुए एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जंगीपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर निवासी रणजीत सिंह उर्फ गोलू तथा भांवरकोल थाना के वीरपुर निवासी अनुज पाठक उर्फ चीकू का नाम भी प्रकाश में आया था। पुलिस लगातार इनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
इसी क्रम में शनिवार की रात दुल्लहपुर थाना पुलिस के स्वाट टीम के साथ अमारी रेलवे क्रॉसिंग के पास चेकिंग कर रही थी। जलालाबाद की तरफ से एक अपाचे बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पास आने पर जैसे ही पुलिस टॉर्च की रोशनी से रूकने का इशारा किया बाइक सवार पुलिस टीम पर बंदूक निकाल कर फायर करते हुए हंसराजपुर की तरफ भागने लगे। कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग शुरू करा दिया। भाग रहे बदमाश कुछ आगे जाकर धामूपुर की तरफ जैसे ही मुड़े बाइक की रफ्तार तेज होने से गिर पड़े और बाइक छोड़कर बंदूक निकालकर फायरिंग करते हुए भागने लगे। आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया गया। जो एक बदमाश के पैर में गोली जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस टीम दुल्लहपुर एसओ शैलेश कुमार मिश्रा उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार दुबे कांस्टेबल वैभव कुमार यादव कांस्टेबल रंजीत सिंह कांस्टेबल अमन निर्मल कांस्टेबल रामानंद यादव और स्वाट टीम उपनिरीक्षक रामाश्रय राय उपनिरीक्षक सुनील तिवारी हेड कांस्टेबल सुजीत सिंह हेड कांस्टेबल विनय यादव कांस्टेबल आशुतोष सिंह कांस्टेबल चन्दनमणि त्रिपाठी द्वारा उसे दबोच लिया गया। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। कप्तान रोहन पी बोत्रे ने बताया कि घायल गिरफ्तार बदमाश जंगीपुर थाना क्षेत्र के नसीपुर निवासी रणजीत सिंह उर्फ गोलू है। यह 25 हजार का पुरस्कार घोषित इनामी हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कुल 20 अपराधिक मामले दर्ज है। इसके कब्जे से 32 बोर का एक पिस्टल एक जिंदा कारतूस और तीन खोखा अपाचे बाइक सहित 7370 नकदी बरामद किया गया।
घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। फरार उसके साथी अनुज पाठक उर्फ चीकू की तलाश जारी है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment