कैबिनेट मंत्री जितिन का हुआ स्वागत अधूरा ओवर ब्रिज देखकर प्रकट की नाराजगी जल्द पूर्ण करने के निर्देश - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

कैबिनेट मंत्री जितिन का हुआ स्वागत अधूरा ओवर ब्रिज देखकर प्रकट की नाराजगी जल्द पूर्ण करने के निर्देश

#DRS NEWS 24Live

 सीतापुर।रिपोर्ट राकेश पाण्डेय:लखीमपुर खीरी के एक कार्यक्रम में जाते समय उत्तर प्रदेश सरकार के कद्दावर कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद के साथ साथ मूल रूप से ओयल निवासी हरगांव की सर जमी पर जन्मे व यहीं पर पढ़े लिखे  विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता, विधान सभा गोला के विधायक अरविन्द गिरी का हर गांव के मुख्य चौराहे पर उनके समर्थकों व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने  फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग जितिन प्रसाद व उनकी टीम के  गोला विधायक अरविंद गिरी एवं विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता के साथ लखीमपुर के एक कार्यक्रम में लखनऊ से लखीमपुर जाते समय हरगांव चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर भब्य स्वागत किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। इसलिए पार्टी में कार्यकर्ताओं के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने आशा जताई कि सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से एकजुट होकर एक बार पुनः  2024 में देश में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे। और लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी देश के पुनः प्रधानमंत्री बनेंगे। 
  इसके बाद उन्होंने सीतापुर लखीमपुर मार्ग पर मोहल्ला पिपरा के निकट रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे निर्माणाधीन पुल (ओवरब्रिज) का निरीक्षण किया। ओवर ब्रिज को अधूरा पड़ा देखकर नाराजगी व्यक्त  की और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उक्त कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। 
   उन्होंने कहा कि इस पुल को बनने में जो भी अड़चनें आ रही थी उसे पूर्ण कर लिया गया है। अतः जल्द ही आवागमन के लिए जनता को यह पुल उपलब्ध होगा।
   इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुणेश त्रिपाठी नगर पंचायत हरगांव के चेयरमैन गफ्फार खां, नगर पंचायत हरगांव के पूर्व चेयरमैन हरिनाम बाबू मिश्र, भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विजय मिश्र, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश वर्मा,भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री उदित बाजपेई,सुनील मिश्रा,भाजपा नेता अमरजीत सिंह बाटू, सभासद अशोक मिश्र, जितेन्द्र शुक्ल ,उदयवीर सिंह, व्यापार मण्डल हरगांव के अध्यक्ष राकेश सेठ,समाजसेवी एवं गुरुनानक विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज के प्रबंधक ज्ञानी गुरदीप सिंह, भाजपा नेता प्रदीप मिश्र,रामेंद्र शुक्ला ,पतित पावन मिश्रा, योगेंद्र मिश्र, सुधाकर मिश्रा आदि कार्यकर्ता भारी मात्रा में मौजूद रहे।
दैनिक राष्ट्रसाक्षी

No comments:

Post a Comment