सपा की देश बचाओ देश बनाओ पद यात्रा पहुंची जौनपुर,पूर्व मंत्री ने झण्डा दिखा कर किया रवाना - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

सपा की देश बचाओ देश बनाओ पद यात्रा पहुंची जौनपुर,पूर्व मंत्री ने झण्डा दिखा कर किया रवाना

#DRS NEWS 24Live

जौनपुर :रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ़:शाहगंज समाजवादी पार्टी की "देश बचाओ देश बनाओ" पद यात्रा 45 वें दिन बुधवार को जनपद की 365 विधानसभा शाहगंज पहुंची जहाँ मजडीहा स्थित किंग पैलेस मैरेज हाल में विश्राम के बाद गुरुवार को यात्रा शाहगंज नगर होते हुये खुटहन की तरफ रवाना हुई इस बीच किंग पैलेस मैरेज हाल पर सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने झण्डा दिखा कर आगे की तरफ रवाना किया।
ग़ाज़ीपुर से प्रदेश भ्रमण पर निकाली गई पद यात्रा का नेतृत्व लगातार 45 वें दिन अभिषेक यादव कर रहे थे तो वही पूर्व मंत्री ललई यादव के पुत्र शिवेन्द्र यादव भी पद यात्रा में शामिल होकर युवाओं मे जोश भरते नज़र आये,पद यात्रा सबरहद (इमरानगंज) बाज़ार होते हुवे शाहगंज नगर के इराकियाना चौराहे पर पहुँची जहाँ एक बार फिर ललई यादव के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया,
गौर तलब रहे कि पूर्व मंत्री ललई यादव का स्वास्थ पिछ्ले कई महीनो से ठीक नही है और वो अपना इलाज कराने के लिये मुंबई गये थे लेकिन इस के बावजूद पूर्व मंत्री पद यात्रा में शामिल रहे और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुवे दिखाई दिये,इस दौरान ज़िलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव,सैयद उरूज,शाहगंज नगर अध्यक्ष अरशद अंसारी,दिनेश राजभर,समेत अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
डीआरएस news24 नेटवर्क

No comments:

Post a Comment