सनातन धर्म की आधारशिला है रामलीला रमेश सिंह - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

सनातन धर्म की आधारशिला है रामलीला रमेश सिंह

#DRS NEWS 24Live

जौनपुर :रिपोर्ट अरुण यादव:खुटहन  नव युवक रामलीला समिति पटैला के अभिनेताओं के द्वारा मंगलवार की रात नारद मोह से  प्रारंभ कर राम जन्म तक की रामलीला का सफल मंचन किया गया। दर्शक भगवान के अवतरण को देख जयघोष करने लगे।
पुत्रेष्टि यज्ञ के बाद मानव स्वरूप मे चार भाई के रूप मे अयोध्या मे अवतरित हुए भगवान तो महाराज दशरथ, सभी रानिया और प्रजा गण मै खुशिया छा गयी। दर्शक दीर्घा मे बैठी महिलाएं भी सोहर गाना शुरू कर दी। इस दृश्य को देखकर दर्शक भी अपनी खुशियो को रोक नही सके। उनके मुख से भी जयकार निकलने लगी। भगवान की बाल लीला देख दर्शक तालिया बजाते रह गये।
रामलीला का उद्घाटन बिधायक रमेश सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की आधारशिला है रामलीला। इसमें गृहस्थ आश्रम से लेकर वानप्रस्थ तक परिवार व समाज के साथ खुद के कर्तव्यो और जिम्मेदारियो का बोध है। यदि देश में सही में रामराज्य लाना है तो सबको इसे अपने आचरण में आत्मसात करना पड़ेगा। यहाँ से बिधायक के रवाना होने के घंटे भर बाद ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव भी पहुंच गए।   उन्होने रामलीला समिति के सदस्यों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर  अरुण यादव श्रीकृष्ण पांडेय बड़कऊ अंसार अहमद अन्नू दूबे राजकुमार निगम, मयाराम निगम अवधेश साहू अशोक निगम आदि मौजूद रहे। संचालन पूर्व प्रधान बसंतलाल मौर्या ने किया।
डीआरएस न्यूज नेटवर्क

No comments:

Post a Comment