कांग्रेस को मजबूत करने के लिए पूर्वांचल के सभी जिलों में घूमूंगा: अजय राय - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

कांग्रेस को मजबूत करने के लिए पूर्वांचल के सभी जिलों में घूमूंगा: अजय राय

#DRS NEWS 24Live
प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय का रजदेपुर स्थित कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने उनका किया भव्य स्वागत
गाजीपुर:रिपोर्ट मोहम्मद कादिर: उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष बनने के बाद पिंडरा वाराणसी से पांच बार विधायक रहे और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अजय राय गुरुवार को गाजीपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के रजदेपुर स्थित कैंप कार्यालय दिन 11 बजे अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पहुंचे थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में ऊर्जा भरते हुए कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गेजी के नेतृत्व में 2024 लोकसभा का चुनाव मजबूती से लड़ेगी। इसके लिये सभी कार्यकर्ताओं को आमजन से जुड़ना होगा। उन्होंने राहुल गांधी की पदयात्रा से जागृत जन जागरण पर बोलते हुए कहा कि इस यात्रा से कांग्रेस आम आदमी से जुड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि गाजीपुर मेरा गृह जनपद है और प्रांतीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आया हूं और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए पूर्वांचल के सभी जिलों में घूमूंगा और बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करूंगा। भ्रष्टाचार महंगाई और गरीबों के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जी जान से कार्य करेगा। कहां की शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर और जन नीतियों के आधार पर कांग्रेस लोगों से जुड़ेगी। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि विपक्ष के नाम पर आज केवल कांग्रेस पार्टी ही खड़ी है। सपा और बसपा केवल द्वीट कर रही है। उन्होंने आम आदमी पार्टी को भारतीय जनता पार्टी का बी टीम बताया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे पूर्व अध्यक्ष डॉ मारकंडेय सिंह पूर्व प्रदेश सचिव रविकांत राय इरफान बसर आहीया खान सफीक अहमद सदस्य उ.प्र. राजीव कुमार सिंह राघवेंद्र पाठक अरविंद किशोर राय अजय कुमार श्रीवास्तव सुनील साहू बटुक नारायण मिश्रा मनसूर जैदी राजेश ज्ञान प्रकाश सिंह सतीश उपाध्याय संदीप विश्वकर्मा रतन तिवारी देवनारायण सिंह सती राम सिंह कैलाश कुशवाहा वीरेंद्र राजेंद्र राजेंद्र कुशवाहा शमशाद अहमद आशुतोष गुप्ता आदिल अख्तर राम नगीना पांडेय चंद्रिका सिंह गयासुद्दीन अंजलि कमलेश्वर प्रसाद अखिलेश यादव बीजेपी राम बृजेश कुमार प्रमिला देवी महबूब निशा सुमन चौबे राजेश गुप्ता चंद्रिका सीमा विश्वकर्मा बृजेश सिंह शैलेंद्र सिंह शेर खान राशिद अहमद शशिभूषण राय अवधेश पांडेय अवधेश भारती दिनेश कुमार जितेंद्र बिंद मुसाफिर बिंद राजू आमोद ओमप्रकाश पांडेय ओमप्रकाश राजभर ज्ञान प्रकाश राम मोहन राम अनुराग पांडेय मनीष राय राजेश गुप्ता अखिलेश यादव रईस अहमद जय विजय गुप्ता शेरू खान राघवेंद्र राम वर्चस्व पांडेय देवांशु पांडे विपुल विनायक मिश्रा हर्ष पांडे निर्मल यादव श्याम नारायण कुशवाहा सलाउद्दीन अहमद नियाज़ अहमद जावेद खान देवेंद्र सिंह उषा चतुर्वेदी महेश राम सीता राम राय बृजेश सिंह राजेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment