घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब अस्तांचल सूर्य को दिया अर्घ्य व्रती महिलाएं हाथों में कलश और दीप लेकर घाटों पर पहुंची - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब अस्तांचल सूर्य को दिया अर्घ्य व्रती महिलाएं हाथों में कलश और दीप लेकर घाटों पर पहुंची

#DRS NEWS 24Live
  

गाजीपुर:रिपोर्ट मोहम्मद कादिर :सूर्य उपासना के महापर्व डाला छठ के अस्तांचल भगवान सूर्य को प्रथम अर्ध्य रविवार की शाम को दिया गया। व्रती महिलाएं समूहों में छठ मैया का गीत गाते हुए गंगा घाटों पर पहुंची। शहर के साथ ही सभी ग्रामीण क्षेत्र के गंगा घाटों एवं तालाबों पर श्रद्धालु महिलाओं की काफी भीड़ रही। घाटों पर बच्चों ने आतिशबाजी भी की। इसके पहले बाजारों में पर्व से संबंधित सामग्रियों की जमकर खरीदारी हुई। जिले में दिनभर छठ पूजा की धूम रही। दोपहर दो बजे के बाद से व्रती महिलाओं तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों का गंगा घाटों के लिये निकलने का क्रम शुरू हो गया। चार बजते बजते सभी गंगा घाट श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से पट गये। कई परिवारों के लोग गाजे-बाजे के साथ गंगा घाटों पर पहुंचे। आग रोटा हाथी पूजा संबंधी सामानों को लेकर गंगा घाटों पर पहुंची। इसके बाद बेटी को गंगाजल से धोकर धूप अगरबत्ती जलाने और एक को खड़ा कर कलश स्थापित की। इतनी बार करीब दो घंटे तक पूजन अर्चन किया। सूर्यअस्त से पहले व्रती महिलाएं गंगा में पहुंची और हाथों में सुपेली लेकर सूर्य की उपासना में लीन हो गई। बाद में अस्त होते सूर्य को व्रती महिलाओं के पुत्र पति बेटी सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने छह बार अर्घ्य दिया। शहर के कलेक्टर घाट ददरीघाट बड़ा महादेवा घाट सिकंदरपुर घाट चीतनाथ घाट अंजही घाट पोस्ताघाट नवापुरा घाट कोयला घाट पत्थर घाट सहित अन्य घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा। अर्घ्य का कार्य संपन्न होने के बाद व्रती महिलाएं तथा उनके घर के सदस्य घरों को लौटे।
सेवराई पोखरा में जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह ने अर्घ्य दिया। डेड़गांव गांव में नहर किनारे डूबते हुए सूर्य देवता को समाजसेवी सशांक राय ने अर्घ्य देते हुए परिवार सहित देशवासियों की समृद्धि की छठ मैया से कामना की के साथ छठ पूजा किया। नगर के सिकंदरपुर घाट पर विश्वजीत सिंह नाले झगड़ सिंह भाजपा नेता गर्भ अजीत सिंह कार्तिक कुमार टोनी सिंह किशन सिंह छोटू सिंह बॉबी ठाकुर शक्तमान सिंह अभय सिंह शैलेंद्र सिंह फतेह सिंह सहित हजारों महिला पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे।
मुहम्मदाबाद शाम से पहले ही व्रत महिलाओं का घाटों पर पहुंचने का क्रम शुरू हो गया बड़कीघारा घाट सुल्तानपुर घाट बलुआ घाट हरिहरपुर घाट गौसपुर घाट पर भारी भीड़ उमड़ी। पोखरी सीताराम का पुखराज तथा हनुमान गंज स्थित पोखरी के अलावा मगई नदी के तट पर भी छठ पर्व की धूम दिखाई दी। इस दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। दुबिहा क्षेत्र के असवर हरदासपुर दुबिहा नेवादा आदि गांव में डाला छठ का पर्व हर्षोल्लास मनाया गया।
सादात भगवान सूर्य की उपासना और लोक आस्था के महापर्व डाला छठ का पहला अर्घ्य रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया। व्रतियों ने परिवार और समाज के सुख समृद्धि और आरोग्यता की कामना किया। नगर के टाउन एरिया पोखरा थाना पोखरा भोला साह पोखरा महावीर पोखरा कोइरिया पोखरा अमरहिया पोखरा सहित ग्रामीणांचल के विभिन्न सरोवरों के किनारे हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना किया। मन्नत पूरी होने पर लोग बैंड बाजे के साथ तो कई महिलाएं लेटते हुए घाटों पर पहुंची। वहीं आगामी निकाय चुनाव लड़ने वाले चेयरमैन और सभासद पद के भावी प्रत्याशियों ने घाटों पर उपस्थित होकर व्रतियों को पर्व की बधाई देने के साथ ही चाय काफी आदि की व्यवस्था कराई थी। थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव हमराही और संक्रमण करते रहे। ऐसी मान्यता है कि छठ के व्रतियों में सूर्य की ऊर्जा विद्यमान हो जाती है कि ब्रती पूरे साल बीमारियों से दूर रहता है। चर्म रोगों में छठ का व्रत विशेष लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा करीमुद्दीनपुर भांवरकोल कासिमाबाद नोनहर सेवराई जमानिया गहमर दिलदारनगर सैदपुर नंदगंज जंगीपुर बिरनो मरदाह दुल्लापुर शादियाबाद बहरियाबाद जखनिया देवकली बहादुरगंज सहित अन्य ग्रामीणों क्षेत्रों में डाला छठ का पर्व परंपरागत तरीके से बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment