कांग्रेस की नीतियों वह भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित दर्जनों नेता कांग्रेस में शामिल - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

कांग्रेस की नीतियों वह भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित दर्जनों नेता कांग्रेस में शामिल

#DRS NEWS 24Live
  

लखनऊ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों उसकी समावेशी विचारधारा एवं कांग्रेस पार्टी कें राष्ट्रीय अध्यक्ष एव राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खरगे जी राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा देश की जनता एवं संविधान की रक्षा हेतु लगातार सत्ता के विरूद्ध सड़क से सदन तक किये जा रहे संघर्षाे तथा पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर राम प्रकाश दीक्षित शिक्षाविद, बसपा नेता इन्द्रदेव पाल, युवा साथी गाजीपुर निवासी अजय  पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने उक्त सभी लोगों को कांग्रेस तिरंगा पट्टी पहनाकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव नकुल दुबे नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह, अंशू अवस्थी प्रदेश प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय, संजय सिंह, हमाम वहीद, प्रज्ञा सिंह, डॉ0 रिचा कौशिक, पूर्व प्रदेश सचिव कीरत पाल सिंह आदि प्रमुख रहे।

No comments:

Post a Comment