मुलायम सिंह यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

मुलायम सिंह यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती

#DRS NEWS 24Live
नई दिल्ली समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मुलायम सिंह यादव कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। ‌मुलायम सिंह यादव का ऑक्सीजन लेवल गिर गया है। चार डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। आइसीयू में उनकी सेहत को लगातार मॉनिटर किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी की तरफ से जानकारी दी गई है कि नेताजी मुलायम सिंह यादव की स्थिति फिलहाल स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। अखिलेश यादव, डिंपल, शिवपाल सिंह यादव, अपर्णा यादव भी मुलायम सिंह यादव के पास मेदांता अस्पताल पहुंच गए हैं। यूपी के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि मुलायम सिंह यादव की सेहत पर यूपी सरकार नजर बनाए रखी है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी चिंता जाहिर की है। उन्होने लिखा,यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सेहत खराब होने की मिडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई,मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना एवं प्रार्थना करता हूं। बता दें कि मुलायम सिंह यादव बीते दो साल से बीमार चल रहे हैं। परेशानी अधिक बढ़ने पर उन्हें अक्सर अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। पहले भी वह कई बार मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए चुके हैं।

No comments:

Post a Comment