जौनपुर चन्दवक डोभी क्षेत्र के मंडल बजरंगनगर भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष संदीप प्रजापति ने डोभी क्षेत्र से जुड़ी तमाम जन समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी केराकत माज अख्तर जी से मुलाकात कर गंभीर चर्चा की। उन्होंने जन समस्याओं को रखते हुए अविलंब उसका निस्तारण कराने हेतु कहा। उप जिलाधिकारी ने कई जनसमस्याओं को त्वरित निपटान हेतु विभाग से जुड़े अधिकारियों से बात भी की एवं अन्य समस्याओं को भी अति शीघ्र ही निस्तारण करने का आश्वासन दिया। प्रजापति ने उप जिलाधिकारी से डोभी ब्लॉक पर जन चौपाल लगाकर क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनने हेतू भी चर्चा की।
रिपोर्ट आनंद कुमार के साथ गोविंद कुमार
DRS न्यूज़ नेटवर्क
No comments:
Post a Comment