गश्त कर रही पुलिस जीप को वाहन ने टक्कर मारी, दरोगा की मौत, तीन जख्मी। - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

गश्त कर रही पुलिस जीप को वाहन ने टक्कर मारी, दरोगा की मौत, तीन जख्मी।

#DRS NEWS 24Live
  सीतापुर।रिपोर्ट राकेश पाण्डेय :लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर जिले के अटरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गश्त कर रही पुलिस पेट्रोलिंग जीप में अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर लगने से जीप हाईवे किनारे खाई में जाकर पलट गई। पुलिस जीप में सवार दरोगा की मौके पर मौत हो गई, एवं तीन पुलिस कर्मी जख्मी हो गए, जिनमें से गंभीर रूप से घायल एक को ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया गया।
   घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल आईजी रेंज, पुलिस अधीक्षक, एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह, सीओ सहित पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
हादसा सोमवार सुबह करीब चार बजे के आसपास अटरिया थाना क्षेत्र के कबरन गांव के पास हुआ है। हाईवे पर गश्त कर रही पेट्रोलिंग पुलिस जीप मनवां चौकी से वापस अटरिया थाने लौट रही थी।
   जीप में दरोगा शफीक अहमद, सिपाही सतबीर यादव, अनिल त्रिपाठी व पवन कुमार सवार थे। गोधना व कबरन गांव के बीच पीछे से अज्ञात वाहन ने जीप में टक्कर मार कर फरार हो गया। टक्कर लगने से जीप हाईवे किनारे खाई में पलट गई। हादसे में घायल दो सिपाहियों को हिन्द अस्पताल में भर्ती कराया गया श। जहां से घायल सिपाही की गंभीर हालत को देखते हुए घायल सिपाही सतबीर को ट्रामा सेन्टर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।
दैनिक राष्ट्रसाक्षी

No comments:

Post a Comment