रंगोली के माध्यम से प्रदुषण मुक्त दीपावली मनाने का दिया संदेश - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

रंगोली के माध्यम से प्रदुषण मुक्त दीपावली मनाने का दिया संदेश

#DRS NEWS 24Live
प्रयागराज घूरपुर।प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर शनिवार के दिन घूरपुर के पूरेखगन स्थित बीएल सिंह इंटर कालेज में छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से पर्व की खुशियां साझा करने का प्रयास किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी छात्राओं ने एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोली सजायी। साथ ही उन्होंने अपने रंगोली के माध्यम से पर्यावरण सुरक्षा, महिला सुरक्षा, प्लास्टिक हटाओ एवं कोरोना वायरस से बचाव से संबंधित थीम के माध्यम से समाज को जागरूक व प्रेरित करने का कार्य किया। प्रतियोगिता के अंत में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को कालेज के मुख्य संरक्षक पुष्पराज सिंह ने पुरस्कृत किया। वहीं अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए और  छात्र-छात्राओं ,शिक्षकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए  मिष्ठान वितरण किए।कॉलेज के प्रबंधक नागेंद्र सिंह ने कहा कि दीपावली प्रकाश पर्व है, ऐसे में इसे इस प्रकार मनाए की स्वयं की खुशी के साथ औरों की भी खुशी शामिल हो। प्रधानाचार्य कृष्ण शंकर तिवारी ने कहा कि प्रकाश पर्व दीपावली अंधेरे को हटा रोशनी का संदेश देता है। उन्होंने बच्चों को पटाखे का प्रयोग कम से कम करने, ऊर्जा बचाने तथा मिट्टी के दीये जलाने की सीख दी। प्रतियोगिता आयोजित कराने में शिक्षक विनय कुमार शर्मा, जगत बहादुर, राम सजीवन, इंद्रकांत, आंचल रेनू सिंह, ओम प्रकाश पांडेय का विशेष योगदान रहा।
इसी क्रम में रेही स्थित पुरुषोत्तम सिंह इंटर कॉलेज में भी छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता आयोजित कर विजई प्रतिभागी छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य महेश कुमार सिंह ने दीपावली पर्व पर प्रकाश डाला। अशोक कुमार सिंह, प्रभाकांत पाल, कपिल कुमार पटेल, नीशू राय, आशा राम सिंह, अंजली श्रीवास्तव, शिखा श्रीवास्तव आदि शिक्षको का रंगोली प्रतियोगिता आयोजित कराने में विशेष योगदान रहा।
फ़ोटो।

No comments:

Post a Comment