श्रद्धांजलि बोले सांसद अफजाल अंसारी नेताजी व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार थे - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

श्रद्धांजलि बोले सांसद अफजाल अंसारी नेताजी व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार थे

#DRS NEWS 24Live
 

गाजीपुर: रिपोर्ट मोहम्मद कादिर:प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 21 अक्टूबर 2022 शुक्रवार को समाजवादी पार्टी गाजीपुर के तत्वधान में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी के संपादक संरक्षक देश के रक्षा मंत्री एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे धरतीपुत्र एवं जननायक स्व. मुलायम सिंह यादव के निधनोपरान्त उनकी स्मृति में एक सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा शहर मुख्यालय स्थित सरजू पांडे पार्क में आयोजित हुई। इस विधानसभा में राजनीतिक दलों के लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर नेताजी को नमन करते हुए अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि किया। इस श्रद्धांजलि सभा में सभी वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला और उनके कियें गये कार्यों की चर्चा करते हुए भरपूर प्रशंसा की। इस श्रद्धांजलि सभा में सभी वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार रूप से प्रकाश डाला और उनके कियें गये कार्यों की चर्चा करते हुए भरपूर प्रशंसा की इस श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने नेताजी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया और कहा कि उनका जाना  बेसमय हुआ है आज के राजनीतिक परिदृश्य में मुल्क व उनकी बहुत जरूरत थी। वक्ताओं ने नेताजी के लड़ाई और सोच को आगे बढ़ाते हुए नेताजी के आदर्शों एवं उनके बताये रास्ते पर चलकर जनसेवा करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने उन्हें सर्व समाज का नेता बताया और कहा कि वह शिक्षक अधिवक्ता किसान नौजवान छात्र सहित महिलाएं बेरोजगार मुसलमान कलाकार साहित्यकार तथा समाज का कोई ऐसा वर्ग नहीं रहा जिनके बीच में मुलायम सिंह की कलम न चली हो। वक्ताओं ने कहा कि नेता जी ने लोहिया और जयप्रकाशजी के सिद्धांतों और उनके सपनों को अमलीजामा पहनाने का काम किया। उनके निधन से समाजवादी पार्टी ही नहीं बल्कि देश के समाजवादी आंदोलन और भारतीय राजनीति को अपूर्णीय क्षति हुई है। वह लोकनायक जयप्रकाश नारायण और डा. लोहिया के बाद समाजवादी आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे। वह लोकतंत्र के सजग प्रहरी थे। उनके निधन से आज देश के गरीब शोषितों पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को पूरी तरह से आवाज खामोश हो गयी है। वह सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के प्रबल पक्षधर और सशक्त पैरोकार थे। वह संबंधों के धनी थे। संबंध निभाने में उनका कोई जोड़ नहीं था। संबंधों को निभाने में वह कभी-कभी दलीय सीमा को भी तोड़ देते थे। सभी वक्ताओं ने कहा कि उनका कृतित्व वर्षों वर्षों तक याद किया जायेगा और वह हम सबके दिलों में हमेशा जिन्दा रहेंगे वक्ताओं ने यह भी कहा कि नेताजी सभी का सम्मान और सभी की मदद करते थे। वह पक्ष के पहाड़ थे। चाहे पक्ष का हो चाहे विपक्ष का जिनके साथ यह खड़े होते थे अन्त तक खड़े रहते थे। उनके निधन से पक्ष हो चाहे विपक्ष सभी दुखी है। उनके निधन से भारतीय राजनीति के एक युग का अवसान हो गया है। गरीब उनकी राजनीति के केंद्र में था। वक्ताओं ने गरीबों के हित में किये गये उनके कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने बेरोजगारी भत्ता कन्या विद्याधन मुफ्त पढ़ाई मुफ्त दवाई और मुफ्त सिंचाई की व्यवस्था उन्होंने किया था। और हर जिले में अधिवक्ताओं के लिये अधिवक्ता भवन का निर्माण कराया था। उन्होंने ही रक्षा मंत्री रहते हुए सीमा पर तैनात शहीद सैनिकों का शव उनके घर पहुंचाने का इंतजाम किया था। वह आजीवन समाज से गैरबराबरी समाप्त कर समता मुल्क समाज बनाने की लड़ाई लड़ते रहे। वक्ताओं ने यह भी कहा कि यह उनके व्यक्तित्व का ही कमाल था। कि लोगों ने दलीय सीमा तोड़कर क्या पक्ष क्या विपक्ष सभी उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
सांसद अफजाल अंसारी ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नेताजी को सर्वमान्य नेता बताया और भारत सरकार से उन्हें भारत रतन सम्मान देने की मांग किया। उन्होंने नेताजी को गरीबों का रहनुमा और हर दिल अजीज बताते हुए कहा कि नेताजी एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार थे। गैर बराबरी के खिलाफ यह जीवन संघर्ष करते रहे। उनकी संघर्ष गाथा हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। और हमें उनके आजीवन से यह प्रेरणा मिलती है यदि व्यक्तित्व संघर्ष करेगा तो उसके लिए कोई मंजिल नामुमकिन नहीं है।
जमानिया विधायक ओमप्रकाश  सिंह ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि नेताजी अपने कार्य विचारों वसूली और सिद्धांतों के लिए हमेशा याद किये जाएंगे नेताजी मरे नहीं बल्कि अमर हो गये हैं। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह जैसे नेता आज भारत की राजनीति में दुर्लभ हो गये हैं। इनके अंदर संघर्ष करने की अद्भुत क्षमता थी। उनके मन में गरीबों के लिए गहरी वेदना और पीड़ा थी। जब भी अवसर मिला गरीबों ही नहीं समाज के हर तबके के लिये दिल खोलकर कलम चलाई। यह सत्ता की राजनीति नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। उनके संघर्षों से प्रेरणा लेकर हमें समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने की जरूरत है।
विधायक डा. वीरेंद्र यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गाजीपुर में नेताजी की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव रक्खा उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से हाथ उठाकर अपनी सहमति प्रदान किया। उन्होंने कहा कि नेताजी ने हमेशा सबको संघर्ष का पाठ पढ़ाया और वह गरीबों पिछड़ों के सवाल पर आजीवन संघर्ष करते रहे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से नेताजी को श्रद्धांजलि देने के लिए नेताओं का कांटा लगा रहा ह वह नेताजी की लोकप्रियता को दर्शाता है।
सदर विधायक जैकिशन साहू ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि नेताजी साहस और सत्य के पर्याय थे। उनके सिद्धांतों और उसूलों को अपने जीवन में आत्मसात कर नेताजी को हमेशा के लिए जीवंत रखने की जरूरत है। वह अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आजीवन संघर्ष करते रहे।
पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि नेताजी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह आंदोलन के नेता थे और हमेशा  हम सबको गरीबों के सवाल पर आंदोलन की प्रेरणा देते थे।
इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से मुहम्मदाबाद विधायक मन्नू अंसारी पूर्व विधान परिषद सदस्य बच्चा यादव पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव पूर्व जिलाध्यक्ष डा. नन्हकू यादव दयानन्द यादव राजेश कुशवाहा अशोक कुमार बिंद राजकिशोर यादव गोपाल यादव पूर्व विधायक रामनारायण कुशवाहा गोरख सिंह यादव पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा राम बचन यादव सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन रामधारी यादव मदन यादव अरुण कुमार श्रीवास्तव दिनेश यादव अमित ठाकुर जै हिंद यादव राजेंद्र यादव गोवर्धन यादव भानु यादव हरेंद्र विश्वकर्मा बीना यादव डा. सीमा यादव रणजीत यादव सिकंदर कनौजिया डॉक्टर समीर सिंह सत्या यादव अरविंद यादव प्रभुनाथ राम परशुराम बिंद डा. विकास यादव आत्माएं यादव ओपी यादव विजय शंकर यादव कुंदन यादव नफीसा बेगम विभा पाल नरसिंह यादव रवि शेखर विश्वकर्मा अभिनव सिंह रीना यादव राम प्रताप यादव विवेक सिंह शम्मी गरीब राम विजय बहादुर यादव केसरी यादव आजाद रहे राहुल सिंह विजय शंकर पाल अनिल यादव प्रमोद यादव आदि उपस्थित थे। इस श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह के साथ 7 दूसरे राजनीतिक दलों के नेताओं में मुख्य रूप से कांग्रेश की तरफ से जिला अध्यक्ष सुनील राम पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे शशिकांत राय चंद्रिका रामनगीना पांडे शफीक अहमद भाजपा की तरफ से जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल पूर्व मंत्री विजय कुमार मिश्रा विजय शंकर राय वसुदेव पांडे अर्जुन सेठ अखिलेश सिंह भाजपा माली की तरफ से ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा बसपा की तरफ से सांसद अफजाल अंसारी पूर्व जिला अध्यक्ष हरिनाथ राजभर रामचंद्र राम लोक दल की तरफ से पूर्व जिला अध्यक्ष रामाशंकर यादव बलिराम यादव सतीश चंद्र यादव जितेंद्र राय अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस श्रद्धांजलि सभा का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment