नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष ने झंडारोहण व गांधी शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर लगाया झाड़ू - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष ने झंडारोहण व गांधी शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर लगाया झाड़ू

#DRS NEWS 24Live

गाजीपुर:रिपोर्ट मोहम्मद कादिर:महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में झंडारोहण कर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल नगर पालिका परिषद पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल व अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने दोनों महापुरुषों के जीवन संघर्ष उनकी देश सेवा उनके जीवन मृत्यु पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस प्रकार महात्मा गांधी ने स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया उसी प्रकार हमारे प्रधानमंत्री ने आम जनमानस के छोटे-छोटे बिंदुओं पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। विनोद अग्रवाल एवं लालचन्द सरोज ने अपना अपना संबोधन दिया। इस मौके पर सभासद प्रतिनिधि दिग्विजय पासवान अमरनाथ दुबे अमरिंदर सिंह अर्जुन सेठ कमलेश दिन सोमेश मोहन राय रूपक तिवारी परवेज अहमद हरी लाल गुप्ता सुशील वर्मा शेषनाथ यादव के अलावा जेल जेल रफीउल्लाह खां सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मो० एहसान आलम एवं समन्वयक संत कुमार आदि सहित कर्मचारीगण उपस्थित थे। गोष्टी कार्यक्रम के उपरांत नगर पालिका परिषद गाजीपुर सीमांतर्गत में जगह जगह महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करते हुए आमघाट पार्क में महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही स्वच्छ अमृत महोत्सव के तहत पार्क में स्वच्छता के लिए झाड़ू लगाया गया।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment