मुलायम सिंह यादव के निधन पर बारा में पत्रकारों की शोकसभा - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

मुलायम सिंह यादव के निधन पर बारा में पत्रकारों की शोकसभा

#DRS NEWS 24Live
 

प्रयागराज:रिपोर्ट
अखिलेश यादव :जसरा।तहसील मुख्यालय स्थित भार्गव सदन पर पत्रकार एसोसिएशन प्रयागराज के तत्वाधान में नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर पत्रकारों ने शोक सभा की। प्रदेश अध्यक्ष पी.सी.पाण्डेय ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि असल समाजवाद का सूर्य आज अस्त हो गया। शिक्षक से देश के गृहमंत्री तक का सफर तय करने वाले असाधारण व्यक्तित्व के धनी मुलायम सिंह का निधन देश के लिए अपूर्णनीय क्षति है।  दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से शान्ति हेतु प्रार्थना की गई। मौके पर  सुभाष चंद्र शुक्ल सुमन्त भार्गव आशीष मिश्र महेश प्रसाद त्रिपाठी नईम अहमद राकेश कुशवाहा मयंक त्रिपाठी वितेन्द्र कुमार पाण्डेय शिवम मिश्र राकेश मिश्रा मनोज बिंद नीरज केसरवानी रवीन्द्र श्रीवास्तव सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment