विचार गोष्ठी आयोजित कर गांधी पुर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को दी गयी श्रद्धांजलि - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

विचार गोष्ठी आयोजित कर गांधी पुर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को दी गयी श्रद्धांजलि

#DRS NEWS 24Live
गाजीपुर:रिपोर्ट मोहम्मद कादिर:भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 72 वें जन्मदिन 17 सितंबर से महात्मा गांधी के 153 वीं जयन्ति तक आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के आज अंतिम दिन भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता मे भाजपा कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी मे विचार रखते हुए प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिसा के पुजारी थे। वह सत्य तथा अहिंसा के बल पर ब्रिटेन के सुरज को अस्त किया और आज भारत इसी नैतिकता के ताकत के बल से पुरे विश्व मे अपनी अलग छवि के साथ दिप्तिमान है। उन्होंने कहा कि आज की मानव सभ्यता मे अहिंसा मानवता का सबल शस्त्र है। उन्होंने लालबहादुर शास्त्री के ईमानदार और कर्त्वय निष्ठ छवि को लोगों के प्रेरणा का स्रोत बताया।
बृजेन्द्र राय ने कहा कि लोगों के सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन मे आज महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के नैतिक विचार प्रासंगिक है।
जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन सेवा पखवाड़े मे देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व मे पं दीनदयाल उपाध्याय  महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के सोच और सपनो के प्रति समर्पित रुप से सेवा कार्य किया  है।
इस अवसर पर महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।
कार्यक्रम मे ओमप्रकाश राय प्रवीण सिंह वृजनन्दन सिंह अच्छेलाल गुप्ता सुरेश बिंद साधना राय गुलाम कादिर राईनी मनोज बिंद जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा किरन सिंह प्रिती गुप्ता  अजीत सिंह दीपक सिंह विनोद खरवार मयंक राय सतीश राय मुरली कुशवाहा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
तत्पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आमघाट सहकारी कालोनी से निकली पद यात्रा महात्मा गांधी पार्क तक गयी। जहाँ महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।शास्त्री नगर चौराहा स्थित लालबहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर महापुरुषों को याद कर उनके सम्मान मे नारे लगाए।
जहाँ जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल रामतेज पांडेय  कृष्णबिहारी राय तथा बृजेन्द्र राय  सहित प्रमुख भाजपा नेताओं ने गांधी  के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल रामतेज पांडेय कृष्ण बिहारी राय विनोद अग्रवाल वृजनन्दन सिंह ओमप्रकाश राय अच्छेलाल गुप्ता सुनील गुप्ता रासबिहारी राय जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा प्रमोद अग्रवाल  विशाल चौरसिया  गिरधारी जायसवाल  अभिनव सिंह छोटू अजय राय दारा रुपक तिवारी गुलाम कादिर राईनी हर्षित सिंह कार्तिक गुप्ता सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment