स्वर्णिम अक्षरों से अंकित स्कंदगुप्त स्तंभ पर भव्य दीपोत्सव का किया आयोजन - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

स्वर्णिम अक्षरों से अंकित स्कंदगुप्त स्तंभ पर भव्य दीपोत्सव का किया आयोजन

#DRS NEWS 24Live
भाजपा नेता समाजसेवी सनाउल्ला शन्ने ने 5 साल पूर्व 5 दीयो से शुरुआत किया और आज 5000 दीया जलाकर भव्य और दिव्य बना दिया

गाजीपुर:रिपोर्ट मोहम्मद कादिर: कस्बा भितरी स्थित एतिहासिक नगरी भारत की पहली विजय का गवाह  विजय स्तंभ  पर भव्य दीपोत्सव भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से अंकित स्कंदगुप्त स्तंभ  विजय स्तंभ  भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया
अति सुन्दर रंगोली और 5000 हज़ार दीयो से स्कंदगुप्त परिसर को सजाया गया जो लोगो के आकर्षण का केंद्र रहा स्थानीय लोग  विजय स्तंभ  देखने और सेल्फ़ी लेने वालो की होड़ से लग गई
भाजपा नेता व समाजसेवी सनाउल्ला शन्ने ने पाच साल पूर्व पाँच दियो से शुरुआत किया और आज 5000 हज़ार दिया जलाकर भव्य और दिव्य बना दिया।
समाजसेवी सनाउल्ला शन्ने इस ऐतिहासिक नगरी की अलख जगाने में कई वर्षों से लगे है उनके अथक प्रयास के बदौलत बड़े बदलाव नज़र आने लगा है
सनाउल्लाह शन्ने ने बताया की अपनी संस्कृति सभ्यता को बचाने के लिये लगातार प्रयास कर रहा हूँ देश की आन बान शान देश की पहली विजय के प्रतीक स्कंदगुप्त स्तंभ   विजय स्तंभ  जो लगभग 2000 साल पूर्व भारत को पहली विजय दिलायी उस स्कन्दगुप्त स्तंभ में पाँच दीयो का सफ़र 5000 दीयो का आयोजन किया गया जैसे जैसे लोगो को जानकारी हो रही है लोग तेज़ी से जुड़ रहे है हाल ही में कौन बनेगा करोड़ पति में एक करोड़ का सवाल किया गया बाहुबली फ़िल्म इसी कहानी पर आधारित हैं
भारत के इतिहास के स्पेन मिस्र यूनान इत्यादि जैसे देशों में वीर सम्राट स्कंदगुप्त का इतिहास मिलता है वीर सम्राट योद्धा स्कंदगुप्त उन बर्बर हुड़ो को परास्त किया जिनके सामने पूरी दुनिया हार चुकी थी
समाजसेवी ने बताया की हम सब की रगो में वही डीएनए दौड़ रहा है उस समय भारत की लाज बचाई और आज भी 1965,1971 और कारगिल जैसे युद्ध में ग़ाज़ीपुर के युवा अपना लहू देकर देश की लाज बचाने का कार्य कर रहे है
दीपावली के अवसर पर दीपोत्सव में सहयोग  मायक दुबे  शिवम् दुबे जी ने साथ दिया मयंक दूबे ने समय अनुसार विजय स्तंभ और गरुड़ की मूर्ति की पूजा अर्चना किया और परिसर में मौजूद सभी लोगो को मिष्ठान वितरण किया गया
उक्त अवसर पर ज़ाफरूल  हसन टीपू सुल्तान कैफ़ुलवरा मो. दानिश  हैदर अली राकेश मधुकर हाशमी बंधु  संतोष मधुकर इत्यादि लोग उपस्थित थे।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment