हत्या में वांछित चार आरोपी गिरफ्तार - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

हत्या में वांछित चार आरोपी गिरफ्तार

#DRS NEWS 24Live
जौनपुर :रिपोर्ट जयप्रकाश गुप्त:खेतासराय थाना अंतर्गत ग्राम सोंगर मे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष मो0 नाजिम पुत्र शमशेर अहमद व  कासिफ पुत्र सोहेल अहमद आदि के बीच पुरानी रंजिश के विवाद को लेकर  आपस मे मारपीट हुई थी जिसमे प्रथम पक्ष के मो0 तालिब पुत्र शमशेर अहमद की इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक  के भाई मो0 नाजिम के तहरीर पर मु0अ0स0 225/2022  धारा 308,323,452 भा0द0वि0 बनाम कासिफ पुत्र सुहेल अहमद आदि 4 नफर पजीकृत किया गया था तथा मृत्यु के उपरांत धारा 304 भाoदoविoकी बढ़ोतरी करते हुए नामजद वांछित अभियुक्तों को आज दिनांक 27/11/2022 को समय दोपहर 12:30 बजे गुरैनी बाजार से कासिफ पुत्र सुहेल,ताबिश पुत्र सुहेल,साजिद पुत्र सुहेल एवं मोअज्जम पुत्र मोoआजम निवासीगण सोंगर थाना खेतासराय में पंजीकृत मुoअoसo 225/2022 धारा 304 308 323 452 भाoदoविo विधिक कार्रवाई कर न्यायालय  भेज दिया।इस कार्यवाही में थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक हरिशंकर यादव कांस्टेबल दिनेश यादव, दिनेश सरोज,अमरनाथ यादव मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment