जी-20 देशों के प्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर बैठक - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

जी-20 देशों के प्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर बैठक

#DRS NEWS 24Live
रांची।दुनिया के विकासशील व विकसित देशों का संगठन जी-20 की बैठक 16-17 फरवरी और 16-17 मार्च 2023 को राजधानी रांची में होनी है।बैठक स्थल के रूप में दरभंगा हाउस स्थित कोल इंडिया के कॉन्फ्रेंस हॉल का चयन किया गया है। इसमें जी-20 देशों के करीब 540 प्रतिनिधि भाग लेंगे। इन प्रतिनिधियों को उनके सुरक्षा ग्रेड के अनुसार सुरक्षा उपलब्ध करायी जायेगी।जैसे अगर किसी को जेड या जेड प्लस स्तर की सुरक्षा पहले से मिली हुई है, तो उन्हें यहां पर भी उसी तरह की सुरक्षा मिलेगी।कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी तादाद में पुलिस बलों की तैनाती की जायेगी। वहीं जिन होटलों या स्थानों पर जी-20 देशों के प्रतिनिधि रुकेंगे, वहां पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे।
जी-20 देशों के प्रतिनिधियों की सुरक्षा के मद्देनजर आज मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में एडीजी अभियान संजय आनंदराव लाठकर की अध्यक्षता में होगी।इस बैठक में श्री लाठकर के अलावा एडीजी जैप प्रशांत कुमार सिंह, आइजी अभियान अमोल वीणुकांत होमकर, आईजी जैप सह विशेष शाखा प्रभात कुमार, रांची के प्रक्षेत्रीय आईजी पंकज कंबोज, रांची रेंज डीआईजी अनीश गुप्ता सहित अन्य विभागों अफसर भाग लेंगे।

No comments:

Post a Comment