मासिक बैठक भाजपा अध्यक्ष भानु सिंह की अध्यक्षता में समपन्न - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

मासिक बैठक भाजपा अध्यक्ष भानु सिंह की अध्यक्षता में समपन्न

#DRS NEWS 24Live
गाजीपुर: रिपोर्ट मोहम्मद कादिर:भारतीय जनता पार्टी की मासिक आम बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता मे जिला कार्यालय पर समपन्न हुई।बैठक मे जिले की संगठनात्मक ढांचे की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने संगठन के मजबूती के प्रति कहा कि जिले के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लगातार क्षेत्र प्रवास कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे भाजपा सरकार के द्वारा किए जा रहे लोक कल्याणकारी कार्यों को जनता और कार्यकर्ताओं तक पहुचाएं।उन्होंने कहा कि सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से संगठन के मजबूती मे और सक्रियता से लगकर पार्टी के एकात्म मानववाद के विचार सिद्धांत को मजबूती प्रदान करें।उन्होंने कहा कि भारत मे जी 20 का आयोजन हमारे देश के लिए गौरव का क्षण है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकारों के कार्यों से आज महिलाओं एवं समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को समाजिक सुरक्षा के साथ साथ जो आर्थिक समृद्धि और सम्मान मिला है। वह सरकार के कार्यों का सफल मूल्यांकन है।
लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन सदैव से देश और समाज के हर जाति वर्ग के सम्मान के साथ राष्ट्र की सभ्यता संस्कृति को मजबूती से जोड़कर कार्य करते हुए आज विश्व का सबसे बडा और मजबूत राजनीतिक संगठन है।
पुर्व जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधान संगठन है।
जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बैठक के विषय को रखते हुए उस पर विस्तार से चर्चा किया।
बैठक के अंत मे विगत दिनों दिवंगत पुर्व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह के आत्मा शांति हेतु दो मिनट का मौन रख कर भगवान से प्रार्थना किया गया।
बैठक को जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय और जिला संयोजक शोसल मीडिया कार्तिक गुप्ता ने भी संबोधित किया।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।
इस अवसर पर पुर्व जिलाध्यक्ष वृजेन्द्र राय सुनिल सिंह वृजनन्दन सिंह प्रो शोभनाथ यादव निकाय प्रभारी लवकुश वर्मा  परमानंद सिंह अनिल तिवारी  दयाशंकर पांडेय रमेश सिंह पप्पू बालकृष्ण त्रिवेदी  अवधेश राजभर विनोद अग्रवाल डा मुराहु राजभर मनोज सिंह  संकठा प्रसाद मिश्रा श्यामराज तिवारी अखिलेश सिंह  सरोज मिश्रा ओमप्रकाश राम  राजेश राजभर अच्छे लाल गुप्ता ओमप्रकाश गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा लालसा राजभर योगेश सिंह रासबिहारी राय राकेश राय अनिल पांडेय सुमित तिवारी आदि सहित सभी मोर्चा अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment