उत्तर प्रदेश के सभी जोन में चल रही भारत जोड़ो यात्रा गजब का दिखा उत्साह - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

उत्तर प्रदेश के सभी जोन में चल रही भारत जोड़ो यात्रा गजब का दिखा उत्साह

#DRS NEWS 24Live
  

लखनऊ। रिपोर्ट डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क :भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में शुरू हुई उत्तर प्रदेश में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा जो प्रत्यके जिले से गुजरेगी उसी क्रम में आज अवध जोन में दूसरे दिन जनपद लखनऊ में सुबह चारबाग (निकट रविन्द्रालय) से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी एवं प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे द्वारा झण्डारोहण तद्पश्चात बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेड़कर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रांरभ हुई।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रज जोन में आज यात्रा के तीसरे दिन जनपद कासगंज, बुदेलखंड जोन में पांचवे दिन जनपद औरैया, पूर्वाचल जोन में चौथे दिन में जनपद मऊ, प्रयागराज जोन में दूसरे दिन जनपद कौशाम्बी, पश्चिमी जोन में चौथे दिन जनपद मेरठ में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा पहुंची है।
लखनऊ में यात्रा प्रारंभ कर प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि  भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी की अगुवाई में परिवर्तन का संकेत है। बढ़ती हुई बेरोजगारी, उद्योग व्यापार में मंदी, अमीर गरीब के बीच बढ़ती खाई, संसाधनों की लूट, कमर तोड़ महंगाई, बेरोजगारों एवं किसानों की बढ़ती हुई आत्महत्या, साप्रादियक विद्धेष, किसान प्रधान देश में किसानों की दुर्दशा, से प्रदेश के साथ साथ ही पूरा देश जूझ रहा है। आज परिवर्तन ही एक मात्र विकल्प है जिससे देश की जनता को एकजुट रखा जा सके तथा नफरत के माहौल को समाप्त किया जा सके।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा प्रदेश सहित पूरे देश में नफरत का माहौल भाजपा द्वारा फैलाया जा रहा है, जिसे रोकना हर देशवासी का कर्त्वय है। इसी नफरत के माहौल को समाप्त करने के लिए आपसी भाईचारा और मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। महंगाई और बेरोजगारी इस सरकार की दो भुजाएं बन चुकी हैं, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, दही, लस्सी, आटा, चावल, सहित सभी आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स लगाकर और महंगा कर गरीब एवं मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर तक यात्रा करेगी और जनहित के मुद्दे पर सदैव संघर्षरत रहेगी। इस यात्रा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है जिसकी चर्चा गांव-गांव तक हो रही है।
कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने बताया कि अवध जोन की यात्रा चारबाग से शुरू होकर बांसमण्डी चौरहा, नाका चौरहा, रानीगंज, रकाबगंज, यहियागंज, नक्खास चौराह, चरक चौराहा, इमामबाड़ा होते हुए शहीद स्मारक तक पहुंची। वहीं पर आज की यात्रा का समापन हुआ तथा कल दिनांक 13 दिसंबर को जनपद श्रावस्ती से यात्रा प्रारंभ होगी।
यात्रा में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे, के साथ पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, इंदल रावत, पूर्व मंत्री डॉ मसूद अहमद, प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, संगठन सचिव अनिल यादव, सुबोध श्रीवास्तव, तनुज पुनिया, डॉ0 रेहान अहमद, फिरोज खान, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू, दिलप्रीत सिंह डीपी, वीरेन्द्र मदान, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, अमरनाथ अग्रवाल, प्रमोद सिंह, रमेश मिश्रा, नईम सिद्दीकी, शहाना सिद्दीकी, मनोज तिवारी, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, ललन कुमार, रुद्र दमन सिंह बबलू, प्रदेश प्रवक्ता पंकज तिवारी, संजय सिंह, प्रदीप सिंह, रफत फातिमा, संजय शर्मा, बृजेन्द्र सिंह, सीमा चौधरी, विजय बहादुर, सम्पूर्णानंद मिश्रा, रमेश शुक्ला, डॉ जियाराम वर्मा, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, नरेन्द्र शुक्ला, पिन्टू शुक्ला, राजेश सिंह काली, प्रभाकर मिश्रा, नीरज तिवारी, विक्रम पाण्डेय, विभा त्रिपाठी, डॉक्टर रिचा शर्मा, प्रज्ञा सिंह, सुधा मिश्रा, रुबीना रईस, सुभाष मिश्र, सुमन प्रजापति, नरेंद्र गौतम, सुशीला शर्मा, राजू सैनी, विषम सिंह, किरन शर्मा, जमालुद्दीन खान, राधेश्याम गुप्ता, सलमान गाजी, मंशा वर्मा, मो इरफान एडवोकेट, केडी शुक्ला, अजय वर्मा, रंजीत श्रीवास्तव, मुन्ना लाल बाल्मीकि, सुशील तिवारी सोनू पंडित, शिप्रा अवस्थी, मेहताब जायसी, नसीम सिद्दीकी पंडित, राजेश जयसवाल आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment