सुशासन सप्ताह के तहत कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

सुशासन सप्ताह के तहत कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न

#DRS NEWS 24Live
  

जौनपुर।रिपोर्ट राजीव श्रीवास्तव:शाहगंज तहसील प्रशासन द्वारा शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान 735 असहाय और जरूरतमंद लोगों को में कंबल वितरण किया गया।
कंबल वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रहे क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने कहा कि जन सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। गरीबों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी अंकित कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इस कंबल वितरण से जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। जरूरतमंद लोगों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
कार्यक्रम का संचालन तहसीलदार महेंद्र सिंह ने किया।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल, भाजपा नगर उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, रूपेश जायसवाल, देवी प्रसाद मंटू चौरसिया, जौनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष चंदन कुमार जायसवाल, शशांक शेखर सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि संतोष पांडे , सुजीत वर्मा, दीपक सिंह, मोहम्मद कयूम ,महफूज भाई ,अंकुर वर्मा ,अनुराग मिश्रा, चिंताहरण शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रहरी टप्पू, विजय जायसवाल, धीरज पाटिल, छेदीलाल वर्मा ,पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संदीप साहू ,मंडल महामंत्री राम पलट सेठ ,अमित जायसवाल, सलमान खान, कृष्ण कान्त सोनी, अखिलेश यादव ,अक्षत अग्रहरी ,वेद प्रकाश जायसवाल ,भाजपा मंत्री शुभम अग्रहरि ,मनीष जायसवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
डीआरएस न्यूज़ 24 नेटवर्क

No comments:

Post a Comment