पुण्यतिथि पर गरीबों में वितरण किया कंबल शाल और गर्म कपड़े - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

पुण्यतिथि पर गरीबों में वितरण किया कंबल शाल और गर्म कपड़े

#DRS NEWS 24Live
गाजीपुर:रिपोर्ट मोहम्मद कादिर: पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक गाजीपुर के सहरी आवास सुभाष नगर पर माता स्व0 छविराजी देवी की पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें आए लोगों ने माता के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया वही 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गरीबों को ठंड के मौसम से बचने के लिए अरुण कुमार सिंह द्वारा पूरे दिन माता की पुण्यतिथि पर कंबल शाल और गर्म कपड़े वितरण किया। हजारों की संख्या में कंबल शाल और गर्म कपड़े जरूरतमंद लोगों को दिया गया तथा क्षेत्र के कुछ गरीब जरूरतमंद लोगों के घर तक अरुण कुमार सिंह द्वारा कंबल शाल और गर्म कपड़े पहुंचाए जा रहे हैं। पूर्व चेयरमैन अरुण कुमार सिंह का प्रयास है कि उनके द्वारा हर जरूरतमंदों को कंबल और गर्म कपड़े उनके तक पहुंच जाये। सिंह ने कोविड-19 महामारी में भी गरीब असहाय लोगों का हर संभव मदद किया था और गरीब असहाय के प्रति उनके दिलों में हमेशा प्यार रहा गरीब मजलूम असहाय जरूरतमंद लोगो की  मदद करते चले आए और अपने माता की पुण्यतिथि पर पूर्व चेयरमैन अरुण कुमार सिंह का प्रयास है कि उनके द्वारा हर जरूरतमंदों को कंबल और गर्म कपड़े उनके तक पहुंच जाये।

No comments:

Post a Comment