थाने में फंदे से लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव,मच गया हड़कंप - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

थाने में फंदे से लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव,मच गया हड़कंप

#DRS NEWS 24Live
बहराइच।उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।महिला कांस्टेबल का शव लटका देखकर पुलिसकर्मियों ने थाने और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी।महिला कांस्टेबल की आत्महत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।एसपी और एएसपी आनन-फानन मौके पर पहुंचे।फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई। महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या क्यों की अभी इन कारणों का पता नहीं चल पाया है।पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
मिली जानकारी के‌ अनुसार 26 वर्षीय महिला सिपाही निधि सिंह विशेश्वरगंज थाने में कांस्टेबल पद पर तैनात थी।निधि सिंह उन्नाव जिले की रहने वाली हैं।रोज की तरह गुरुवार रात को सब कुछ सामान्य था।ड्यूटी करने के बाद कांस्टेबल निधि सिंह ने खाना खाया फिर अपने कमरे में चली गयी।जब कमरा सुबह देर तक नहीं खुला तो सहयोगी सिपाही उसे बुलाने पहुंचे, लेकिन कमरा अंदर से बंद था।सहयोगी सिपाहियों ने खिड़़की से कमरे के अंदर देखा तो कांस्टेबल निधि सिंह फंदे पर लटकी हुई थी। कांस्टेबल निधि सिंह की आत्महत्या की सूचना से हड़कंप मच गया।

No comments:

Post a Comment