समूह की महिलाओं ने मुख्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा नहीं मिला पात्रों को लाभ - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

समूह की महिलाओं ने मुख्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा नहीं मिला पात्रों को लाभ

#DRS NEWS 24Live
   

प्रयागराज :रिपोर्ट रिवेंदर सिंह:शंकरगढ़ ब्लाक के अंतर्गत लोहगरा (अहिरान का पुरवा) से आई राम महिला समूह की अध्यक्ष फूलकली, सचिव सुमन, शंकर महिला समूह की अध्यक्ष चंद्रकली ने बताया कई बार फॉर्म भरवाया गया लेकिन आज तक आवास नहीं मिला। कल्याणपुर की शिवकली, अमरावती, सीता देवी, पूरेबघेल की सीमा देवी, सुषमा, ननकई, कुसुम, निर्मला, श्यामकली, संगीता, अंतिमा, चंद्रकली ने बताया कि ना ही आवास मिला ना ही रोड है ना ही पानी की व्यवस्था कुबरी,भड़ीवार की संगीता देवी, कांति देवी, राजकुमारी, सविता, ममता देवी, आरती, शिवकली, अतिगिरिया, लीलावती, सुषमावती आदि ने बताया कि गांव में नाली की प्रमुख समस्या है, पानी बहाते हैं तो आए दिन झगड़ा होता है। कुबरी भड़ीवार की ही दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष ममता देवी, सचिव कांतिदेवी व संगीता देवी ने बताया कि गांव की तमाम समस्याएं काफी अरसे से व्याप्त है, शिकायत के बावजूद कोई समाधान नहीं किया जा रहा है।बसहरा उपहार की सरोज कुमारी, पुनीता देवी, नीलम सिंह ने बताया कि कोटेदार द्वारा गल्ला कम दिया जा रहा है।गांव में आवास, शौचालय, नाली की प्रमुख समस्या है। ग्राम चुंदवा के शिवगुरु समूह की मालती, कंचन, ज्ञानकली, आशा देवी, चंपकलता ने बताया कि गांव में सड़क,नाली की समस्या के साथ उनको आवास नहीं मिला है।इसीतरह पूरेगंगाक्ष के जय मां काली समूह की अध्यक्ष सविता, कोषाध्यक्ष संगीता, सचिव कलावती के साथ कमला, राजकली शिव महिला समूह की सचिव अंतिमा ने बताया कि गांव में नाली, सड़क, हैंडपंप की समस्या के साथ आवास के साथ बिजली के खंभे ना होने बिजली नहीं मिल पा रही है। इसीतरह मलापुर अमिलहाई की गौरी महिला संस्था की विशाखा यादव ने बताया कि कई लोगों के नाम कॉलोनी आई है, लेकिन उनको मिल नहीं पा रही है।इसी तरह बढ़ेया गांव के दुर्गा समूह की शीला देवी,जियनी देवी ने भी बताया कि गांव में नाली, सड़क, आवास की समस्या बरकरार है।
डीआरएस न्यूज नेटवर्क

No comments:

Post a Comment