उप्र मे 2024 लोकसभा चुनाव का आगाज गाजीपुर से-सुब्रत पाठक - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

उप्र मे 2024 लोकसभा चुनाव का आगाज गाजीपुर से-सुब्रत पाठक

#DRS NEWS 24Live


गाजीपुर: रिपोर्ट मोहम्मद कादिर:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के 20 जनवरी को गाजीपुर आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी जोर शोर से तैयारी कर रही है।इसके निमित्त आज भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा प्रदेश महामंत्री कन्नौज सांसद क्षेत्र प्रभारी सुब्रत पाठक ने जनप्रतिनिधियों पदाधिकारियों तथा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं संग जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव की उपस्थिति मे तैयारी की समिक्षा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र सम्मान और जन उत्थान के साथ देश की समृद्धि व नव निर्माणके लिए राजनीति करती है। यह पार्टी न किसी एक जाति न किसी एक परिवार और न ही व्यक्ति विशेष की पार्टी है,यह पार्टी देश के हम जिम्मेदार कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने कहा कि तमाम विकास कार्य कराने के बावजूद 2019 मे भारतीय जनता पार्टी लोकसभा गाजीपुर विजय से वंचित रह गयी।जब जम्मू कश्मीर मे धारा 370 समाप्त करने का इतिहास लिखा जाएगा तब गाजीपुर जैसा राष्ट्र के लिए बलिदानी जिला उस समय लोकसभा मे विपक्षी विचारधारा के नेतृत्व के  लिए जाना जाएगा।सुब्रत पाठक ने कहा कि 2024 के चुनाव मे गाजीपुर इस गलती का सुधार  आसानी से कर सकते है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के सफलता के प्रति कार्यकर्ताओं का आह्वान किया और कहा कि उत्तर प्रदेश मे लोकसभा चुनाव का आगाज गाजीपुर से होने जा रहा है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि गाजीपुर शौर्य और पराक्रम की धरती है।यहां कि मिट्टी का कण कण राष्ट्र के सम्मान और स्वाभिमान के लिए आजादी संग्राम से आज तक लगातार समर्पित रुप से लगा हुआ है।उन्होंने कहा कि  2024 के आम लोकसभा चुनाव की तैयारी मा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी पूर्वांचल की धरती गाजीपुर से करेंगे।
बैठक मे जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कार्यक्रम के योजना मे बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे पी नड्डा ऐतिहासिक पवहारी बाबा आश्रम पर दर्शन पुजन के आलावा भाजपा बूथ समितियों की बैठक मे भाग लेगे तथा भूतपूर्व सैनिकों संग बैठक कर आईटीआई मैदान तुलसीपुर मे एक विशाल जन सभा को सम्बोधित करेंगे तथा भाजपा कार्यालय पर जिलापदाधिकारीयो एवं लोकसभा संचालन समिति की बैठक मे भाग लेंगे।
कार्यक्रम मे अतिथियों का स्वागत सम्मान जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने तथा आभार धन्यवाद लोकसभा संयोजक पुर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने जताया।
बैठक मे नेपाल के पोखरा विमान हादसे मे सभी 68 यात्रियों सहित गाजीपुर के चार युवाओं के दुखद निधन पर  उनके आत्मा की शान्ति के लिए  दो मिनट का मौन रखा।
बैठक का संचालन अवधेश राजभर ने किया।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह सरिता अग्रवाल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दीलिप पटेल सुशील उपाध्याय लोकसभा विस्तारक रवि प्रकाश पांडेय पुर्व विधायक सुनिता सिंह  शिवपूजन राम ब्लाक प्रमुख अवधेश राय राजन सिंह मनोज गुप्ता आनन्द राय मुन्ना योगेन्द्र सिंह राजेश राजभर वृजनन्दन सिंह पुर्व महामंत्री ओमप्रकाश राय प्रवीण सिंह दयाशंकर पांडेय विनोद अग्रवाल रामनरेश कुशवाहा‌  संकठा मिश्रा डा मुराहु राजभर जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment