जौनपुर:रिपोर्ट अरुण यादव: खुटहन थाना अंतर्गत मातृभूमि सर्वहित कल्याण समिति कार्यालय पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर मातृभूमि सर्वहित कल्याण समिति के अध्यक्ष योगेंद्र मौर्य समेत अन्य संभ्रांत व्यक्तियों ने उन्हें नमन किया उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन कर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
अध्यक्ष योगेंद्र मौर्य ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को नमन करते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी का जन्म ब्रिटिश शासन काल के दौरान समस्तीपुर के पितौंझिया गांव में 24 जनवरी 1924 को हुआ था जिसे अब कपूरीग्राम कहा जाता है।
कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन के समय उन्होंने 26 महीने जेल में बिताए थे। वह शिक्षक राजनीतिज्ञ तथा बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहे। वह बहुत ही उदार व सरस हृदय के नेता माने जाते थे। पिछड़ों की सेवा भाव ही उनके चरित्र में विद्यमान रहती थी जिसके चलते समाज में उन्हें जननायक के रूप में जाना जाता रहा है।
उन्होंने पिछड़ों की लड़ाई लड़ते हुए 27 फीसदी का आरक्षण दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वह हमारे समाज के लिए किसी एक अभिन्न आदर्श से कम नहीं है इस मौके पर रामफेर वर्मा प्रधान बबलू शर्मा राजकुमार निगम अशोक निगम अब्दुल खान गोलू शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन बबलू शर्मा ने किया।
डीआरएस न्यूज नेटवर्क

No comments:
Post a Comment