मस्जिद में नमाज पढ़ने गया तब हुआ खुलासा,थाने में धर्म परिवर्तन कराने वाले लोगों के नाम दी तहरीर - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

मस्जिद में नमाज पढ़ने गया तब हुआ खुलासा,थाने में धर्म परिवर्तन कराने वाले लोगों के नाम दी तहरीर

#DRS NEWS 24Live
कौशांबी।उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में एक धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है।यहां एक युवक ने मुंबई में कुछ लोगों के बहकावे में आकर धर्म परिवर्तन कर लिया।युवक कई वर्ष बाद वापस अपने घर पहुंचा और जब उसने गांव की मस्जिद में नमाज पढ़नी शुरू की तो लोग हैरान हो गए।युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मामला जिले के पश्चिम सरीरा थाना क्षेत्र के अषाढा़ गांव का है।गांव निवासी देशराज कोरी के तीन बेटे हंसराज, देवराज और उदयराज हैं।तीनों बेटे कमाने के लिए मुंबई गए थे। हंसराज और देवराज एक साथ मुंबई में सिलाई का काम करते हैं,जबकि छोटा बेटा उदयराज वहीं अलग रहकर एक वेल्डिंग की दुकान में काम करता है।दुकान पर ही उदयराज की दानिश नाम के एक युवक से मुलाकात हुई।उदयराज का दानिश के साथ काफी मेलजोल हो गया। मुस्लिम होने के नाते दानिश अक्सर नमाज पढ़ा करता था, जिसे उदयराज देखा करता था।
आरोप है कि दानिश और उसके अन्य साथियों के बहकावे में आकर उदयराज ने धर्म परिवर्तन कर लिया।मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए उसे एक मौलाना के पास भी ले जाया गया। जहां पर तमाम प्रकार का प्रलोभन दिया गया और दबाव भी बनाया गया।इन लोगों के बहकावे में आकर उदयराज ने धर्म परिवर्तन कर लिया।उदयराज का नाम अहमद हुसैन रख दिया गया।उदयराज कुछ दिन पहले अहमद बनकर अपने घर आया। जब वह गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ने गया तो लोग हैरान हो गए।मस्जिद में मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी परिजन दी गई, तो परिजन भी सुनते ही दंग रह गए।परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश की,लेकिन उदय राज ने किसी की नहीं मानी।उदयराज खुद को अहमद हुसैन बोलने की बात भी कहता था। युवक ने यह भी बताया कि वह मुंबई में दानिश नाम के एक युवक के संपर्क में आया था और उसके साथियों के कहने पर उसने धर्म परिवर्तन किया है।जब उदयराज ने परिजनों की बात नहीं मानी तो उसके पिता देशराज ने पश्चिम शरीरा थाना में पहुंचकर दानिश और उसके अन्य साथियों के खिलाफ बेटे को जबरन हिंदू धर्म से मुस्लिम धर्म में परिवर्तित कराने की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने बताया कि थाना पश्चिम सरीरा क्षेत्र का एक हिंदू युवक मुंबई गया हुआ था।वहां वेल्डिंग का काम करता था।वहीं मुंबई में ही कुछ लोगों ने उसको दुष्प्रेरित करके उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। वह हिंदू से मुस्लिम में परिवर्तित हो गया है।उन्होंने बताया कि अब उसके परिजनों ने थाने में तहरीर दी है,जिसके आधार पर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सपरिवर्तन अधिनियम की धारा 3/5 (1 ) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।जांच जारी है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment