लखनऊ।समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की 62 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी रविवार को घोषित कर दी गई है।इस कार्यकारिणी में अखिलेश यादव ने सपा नेता और अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव को बड़ी जिम्मेदारी है।सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शिवपाल सिंह यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान देने वाले एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य को सपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।स्वामी प्रसाद मौर्य को नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शिवपाल सिंह यादव और आज़म खान के बराबर का ओहदा दिया गया है।स्वामी प्रसाद मौर्य को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिलने के बाद चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया है।
कहा जा रहा है कि रामचरितमानस विवाद के बाद बैक डोर से ही सही सपा मुखिया अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य को अपनी मौन सहमति दे दी है। बता दें कि रामचरितमानस विवाद के बीच शनिवार को स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव से मुलाक़ात की थी।सपा ने आज स्वामी प्रसाद मौर्य का कद बढ़ा दिया।यूपी के सियासी गलियारों में इसे बड़ा डेवलपमेंट के तौर पर देखा जा रहा है।
सपा में शिवपाल सिंह यादव, मोहम्मद आजम खान और स्वामी प्रसाद मौर्य के अलावा 11 अन्य लोगों को भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।इस लिस्ट में रवि प्रकाश वर्मा, बलराम यादव, विशम्भर प्रसाद निषाद, अवधेश प्रसाद, इंद्रजीत सरोज, रामजीलाल सुमन, लालजी वर्मा, रामचल राजभर, जे एंटोनी, हरेंद्र मलिक और नीरज चौधरी को भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

No comments:
Post a Comment