क्रय केंद्र पर फिंगर न लगने से नाराज किसानों ने शुरू किया अनिश्चित कालीन धरना - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

क्रय केंद्र पर फिंगर न लगने से नाराज किसानों ने शुरू किया अनिश्चित कालीन धरना

#DRS NEWS 24Live
प्रयागराज :रिपोर्ट अखिलेश यादव:संगम नगरी यमुनापार के धान क्रय केन्द्रों पर धान तौल होने के बाद फिंगर न लगने से नाराज किसान  सहकारी समिति जारी गांव  में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गये।
किसानों का आरोप है कि डेढ़ महीने पहले क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा उनकी धान की तौल कराई गयी थी लेकिन फिंगर आज तक नहीँ लगा। जारी सहकारी समिति जारी गांव स्थित क्रय केंद्र पर करीब 1600 क्विन्टल धान की तौल होने के बावजूद फिंगर नहीँ लगाया गया। किसानों को डेढ़ महीने से रोज क्रय केंद्रों पर बुलाया जाता रहा lलेकिन फिंगर नहीँ लगाया गया।
अब क्रय केंद्र प्रभारियों द्वारा कहा जा रहा है कि शासन ने फिंगर लगाने से मना कर दिया है।
धान तौलाने वाले किसान थक हार कर अनिश्चित धरने पर बैठ गये।
किसानों का कहना है कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीँ हो जाता तब तक किसान धरने पर रहेंगे।
धरने पर भारतीय किसान यूनियन ( भानु) के मंडल अध्यक्ष राजीव चंदेल  जिला संयोजक राहुल सिंह  जिला उपाध्यक्ष विनय शुक्ला मीडिया प्रभारी पंकज मिश्रा भइया  मैनेजर सिंह रामू उमरी रमेश भारतीय सुनील मिश्र जगत नरायन पंकज सिंह संजीव सिंह सचिन दुबे विनीत मिश्र सहित सैकड़ों किसान शामिल रहे ।
डीआरएस  न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment