उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मानवाधिकार विभाग के प्रदेश महासचिव अनिल दुबे आजाद का जौनपुर में हुआ भव्य स्वागत पूर्व भाजपा मीडिया - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मानवाधिकार विभाग के प्रदेश महासचिव अनिल दुबे आजाद का जौनपुर में हुआ भव्य स्वागत पूर्व भाजपा मीडिया

#DRS NEWS 24Live
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मानवाधिकार विभाग के प्रदेश महासचिव अनिल दुबे आजाद का जौनपुर में हुआ भव्य स्वागत
 

 


पूर्व भाजपा मीडिया प्रभारी रहे ब्रजेश उपाध्याय बनाए गए जब जनपद कॉन्ग्रेस कमेटी मानवाधिकार विभाग के जिला सह संयोजक
  


जौनपुर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मानवाधिकार विभाग के प्रदेश महासचिव मा. अनिल दुबे आजाद का जौनपुर कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया अपने ही गृह जनपद में स्वागत से अबिभूत प्रदेश महासचिव अनिल दुबे आजाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनपद और प्रदेश में किसी भी साथी कार्यकर्ता के साथ ही साथ मीडिया कर्मी साथियों के साथ मानवाधिकार हनन होने पर यह संगठन बड़ी मजबूती से आपके हाथ से हाथ मिला कर सड़कों पर खड़ा मिलेगा इस बात का आप पूरा विश्वास रखें यद्यपि अपने मनोनयन के बाद 1 सप्ताह के अंदर ही दर्जनों पदाधिकारी भाजपा सहित तमाम अन्य दल छोड़कर मानवाधिकार विभाग से जुड़े जिनके नियुक्ति पत्र मनोनयन पत्र और आज इस कार्यालय पर सौपे गए हैं इन नव चयनित पदाधिकारियों से आशा की जाती है कि 1 सप्ताह के भीतर अपनी पूरी जिला कार्यकारिणी का गठन जिला अध्यक्ष अवश्य करके सूची सौंप देंगे ताकि प्रदेश कार्यालय से अप्रूव करा कर मिल जाए स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में जिन साथियों को मानवाधिकार विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई उनमें सर्वप्रथम बड़ागांव शाहगंज निवासी नौशाद खान को प्रदेश सचिव ,सुल्तान अहमद जनपद चेयरमैन ,जयप्रकाश मिश्र कप्तान जनपद संयोजक ,खुटहन निवासी भाजपा शाहगंज मीडिया प्रभारी का पद छोड़कर कांग्रेश ज्वाइन किए और उन्हें जिला सहसंयोजक एवं सुईथाकला निवासी चंद्रजीत यादव जनपद अध्यक्ष ,देवेश मिश्र जिला महासचिव ,ज्ञानेश्वर दत्त पाठक जिला उपाध्यक्ष ,निखिलेश यादव जिला संगठन मंत्री और वरिष्ठ नेता रामचंद्र यादव को जनपद सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई सभी नव चयनित पदाधिकारियों को प्रदेश महासचिव अनिल दुबे आजाद ने मनोनयन पत्र सौंपा इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रेखा सिंह शहर कॉन्ग्रेस अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम महिला कॉन्ग्रेस नगर अध्यक्ष निधू पाठक सहित प्रदेश कॉन्ग्रेस के पदाधिकारी जनपद भर के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे विशाल सिंह हुकुम ने अपने उद्बोधन में कहा कि मा. अनिल दुबे आजाद के क्रांतिकारी स्वभाव और सांगठनिक क्षमता का लाभ जनपद और प्रदेश के कार्यकर्ताओं को मिलेगा ऐसी आशा करते हैं इसके उपरांत वहां से सभी कार्यकर्ता व मानवाधिकार के पदाधिकारी प्रदेश महासचिव अनिल दुबे आजाद और शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम की अगुवाई में स्टेट बैंक मेन ब्रांच के गेट पर जाकर एसबीआई बचाओ एलआईसी बचाओ अभियान कार्यक्रम संपन्न किया गया जहां प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया
जौनपुर चेयरमैन सुल्तान अहमद
मनोनयन पत्र प्राप्त करते हुए
जिला संयोजक जय प्रकाश मिश्र कप्तान मनोनयन पत्र प्राप्त करते हुए

जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेश्वर दत्त पाठक मनोनयन पत्र प्राप्त करते हुए
जिला अध्यक्ष चंद्रजीत यादव का मनोनयन पत्र देते हुए
निखिलेश यादव जिला संगठन मंत्री का मनोनयन पत्र प्राप्त करते हुए

प्रदेश से मनोनयन के उपरांत प्रदेश सचिव नौशाद खान को मनोनयन पत्र प्रदान करते हुए प्रदेश महासचिव क्रांतिकारी संपादक माननीय अनिल दुबे आजाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मानवाधिकार विभाग 

No comments:

Post a Comment