दुष्कर्म व पाक्सो के आरोपित गिरफ्तार - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

दुष्कर्म व पाक्सो के आरोपित गिरफ्तार

#DRS NEWS 24Live
जौनपुर :रिपोर्ट मनोज सिंह:खुटहन थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों से सोमवार को पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर चलान न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि खुटहन चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक पैदल आता दिखा। रुकने के इशारे पर वह भागने लगा। हमराहियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उसने अपना नाम पता हरदोई जिले के मल्लाव थाना क्षेत्र के नगर मल्लाव निवासी सत्यनारायण उर्फ सुभाष उर्फ शिवम पुत्र बाबूलाल बताया। आपराधिक कुंडली खंगालने पर वह दुष्कर्म और पाक्सो ऐक्ट का आरोपित निकला। वहीं मुखबिर की सूचना पर बदलापुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर बाजार से छेड़छाड़ व पाक्सो ऐक्ट का आरोपित जो स्थानीय थाना क्षेत्र कृष्णापुर गांव का निवासी है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपितों को चलान न्यायालय भेज दिया गया

No comments:

Post a Comment