गाजीपुर: रिपोर्ट मोहम्मद कादिर:प्रत्येक महीने के अन्तिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल में कई बूथों पर लाइव प्रसारण सुना गया। बूथ न 272 पर नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में हाथीखाना में सुना गया जिसमे अजय कुशवाहा दीपक सिंह भरत बिंद बनवारी बिन्द सुबोध पासवान नवीन कुमार लाल प्रजापति अभिषेक रंजन प्रमोद यादव आदि कई लोग मौजूद थे।नगर पालिका की निवर्तमान अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के नेतृत्व में बूथ सं. 11 रायगंज में स्वच्छता अभियान एवं मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे सुरेन्द्र सिंह कुंवर बहादुर सिंह गुड्डू केशरी एवं मुन्ना पंडित सहित कई लोग मौजूद रहे। कृष्णबिहारी राय सरोज कुशवाहा सुनील गुप्ता सुनील सिंह रासबिहारी राय किरन सिंह राजेश विश्वकर्मा सहित कई प्रमुख नेताओं के नेतृत्व में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क
No comments:
Post a Comment