भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न

#DRS NEWS 24Live
जौनपुर तहसील बदलापुर महराजगंज विकासखंड के सभागार में आज दिन सोमवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यसमिति की बैठक आहूत की गई ।यह बैठक भाजपा कार्यकर्ताओं को ऊर्जा देने के लिए किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्र जी रहे ।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ता संगठन और पार्टी की रीढ़ होते हैं ।उनका तन मन संगठन के प्रति समर्पित रहता है ।वह हानि लाभ चिंता नहीं करते हैं बल्कि अपने संगठन के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए सतत मेहनत करते रहते हैं ।कार्यक्रम में महराजगंज ब्लॉक प्रमुख पति भाजपा नेता विनय सिंह ने भी संबोधित किया । उन्होंने भी विस्तार से संगठन और पार्टी के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया ।भारतीय जनता पार्टी सबका साथ  सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है जात पात भेदभाव नहीं करती है। कार्यक्रम में  मंडल अध्यक्ष लवकुश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सुशील तिवारी,  राजेंद्र मिश्रा, राम प्रकाश उपाध्याय, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हवलदार सिंह, राजकुमार उपाध्याय रमाकांत तिवारी, भानु प्रताप सिंह आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment