लिंग असमानता समाप्त करने हेतु किया गया कन्या जन्मोत्सव का आयोजन - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

लिंग असमानता समाप्त करने हेतु किया गया कन्या जन्मोत्सव का आयोजन

#DRS NEWS 24Live
जौनपुर - जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम के कुशल नेतृत्व में 20 फरवरी 2023 को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत लिंग असमानता को समाप्त करने हेतु बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन करने और समाज में व्याप्त कुरीति कि लड़कों के जन्म पर खुशी मनाई जायेगी लड़कियों की नहीं, के उद्देश्यों को लेकर कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया।
             सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मछलीशहर में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें मा0 सांसद के प्रतिनिधि द्वारा कहा गया कि देश व प्रदेश के सरकार की यह मंशा है कि महिलाओं को समाज अग्रण स्थान मिले इसके लिये सरकार ने यह व्यवस्था बनाई है कि सभी योजनाओं में महिलाओं को मुखिया बनाया जाये, जैसे आज शौचालय, आवास, राशन कार्ड, कन्या सुमंगला योजना, उज्जवला योजना इत्यादि हेतु महिला मुखिया को प्राथमिकता दी जा रही है।
                जिला प्रोबेशन अधिकारी बिजय कुमार पाण्डेय द्वारा उपस्थित लोगों को कन्या जन्मोत्सव के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताते हुये कहा गया कि जनपद जौनपुर में पुरूष और महिला लिंगानुपात बेहतर स्थिति में है लेकिन बाल लिंगानुपात घट रहा है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि इसके लिये आगे आये।
              जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के सभी पात्र लोगों को लाभान्वित कराये जाने हेतु आवश्यक सहयोग हेतु जनमानस का आवाहन किया गया। कार्यक्रम में केक काटकर चिकित्सालय में जन्मी पॉच बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया और उन्हे बेबी हिमालया गिफ्ट पैक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को केक व मिठाई खिलाकर बधाई दी गयी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा0 विशाल यादव अधीक्षक, चन्दन राय बाल संरक्षण अधिकारी, अवनीश मणि त्रिपाठी, परामर्शदाता उपस्थित रहे।
              सामुदायिक स्वा0 शाहगंज में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, शाहगंज के नेतृत्व में कन्या जन्मोत्सव मनाया गया, जिसमें डाक्टर द्वारा कहा गया कि बालिकायें 02 कुलों को रोशन करती हैं, इसलिये हमे लड़का एवं लड़कियों में भेद नहीं करना चाहिये एवं लड़की का पिता होना एक गौरव की बात है। लिंग असमानता के खिलाफ आज महिला कल्याण विभाग द्वारा उठाया गया यह कदम मिल का पत्थर साबित होगा और निश्चित ही समाज में परिवर्तन प्रदर्शित होगें। लड़के-लड़कियों में कोई भेद जनपद जौनपुर में नही होगा। चन्द्र प्रकाश शुक्ला सामाजिक कार्यकर्ता, जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा उपस्थित लोगो को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का विस्तार से वर्णन करते हुये उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा येजना, उ0प्र0मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला येजना एवं पति के मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन येजना के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में केक काटकर चिकित्सालय में जन्मी 03 बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया और उन्हे बेबी हिमालया गिफ्ट पैक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को केक व मिठाई खिलाकर बधाई दी गयी।
               जिला महिला चिकित्सालय जौनपुर में बालिका जन्मोत्सव का आयोजन किया गया जहॉ उपस्थित जनमान्य को सम्बोधित करते हुये जिला समन्वयक सुश्री प्रतिभा सिंह द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का विस्तार से वर्णन करते हुये उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा येजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला येजना एवं पति के मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन येजना के बारे में बताया गया। जिला समन्वयक बबीता द्वारा लिंग असमानता के खिलाफ जनपद में हो रही भु्रण हत्याओं के सम्बन्ध में लोगो का ध्यान आकृष्ट किया और कहा कि आप सभी लोग अपनी पहचान छिपाकर भी इसकी शिकायत सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नम्बर 1098, 181 व 112 पर कर सकते हैं, जिस पर सरकार द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जायेगी। कार्यक्रम में केक काटकर चिकित्सालय में जन्मी 15 बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया और उन्हे बेबी हिमालया गिफ्ट पैक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को केक व मिठाई खिलाकर बधाई दी गयी।
               प्रा0स्वा0 केन्द्र करंजाकला जौनपुर में डा0 दिनेश, चिकित्साधिक्षक व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि करंजाकला पप्पू यादव द्वारा बालिका जन्मोत्सव मनाया गया। उपस्थित जनमान्य को सम्बोधित करते हुये ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा कहा गया कि जनपद जौनपुर पूर्व से शिक्षित और सभ्य जिला रहा है यहॉ बेटों से बेटियों की संख्या ज्यादा रहती है। बाल लिंगानुपात का गिरना चिन्ताजनक है। यह हम सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि जनपद के बाल लिंगानुपात को गिरने न दिया जाये एवं कहीं भी कन्या भु्रण हत्या न हो। महिला कल्याण विभाग द्वारा लगातार कन्या जन्मोत्सव मनाये जाने से समाज में एक नई चेतना जागृत हो रही है, जिसकी भरपूर सराहना करनी चाहिए। श्रीमती कविता वर्मा, केस वर्कर द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का विस्तार से वर्णन करते हुये उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा येजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला येजना एवं पति के मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन येजना के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में केक काटकर चिकित्सालय में जन्मी 08 बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया और उन्हे बेबी हिमालया गिफ्ट पैक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को केक व मिठाई खिलाकर बधाई दी गयी।

No comments:

Post a Comment