महिला प्रकोष्ठ की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर स्वागत - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

महिला प्रकोष्ठ की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर स्वागत

#DRS NEWS 24Live
जौनपुर बदलापुर समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के प्रथम जनपद आगमन पर समाजवादी पार्टी बदलापुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने मरगूपुर हाइवे के पास समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र यादव के आवास पर जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर महेंद्र यादव ने कहा कि रीबू श्रीवास्तव के प्रदेश अध्यक्ष बनने से महिलाओं में समाजवादी पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ेगा और प्रदेश में समाजवादी आंदोलन को नई धार मिलेगी। इसी क्रम में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि शीघ्र ही बूथ स्तर तक समाजवादी महिलाओं की एक मजबूत टीम का गठन किया जाएगा। जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने वाली ताकतों से निपटने के लिए महिलाओं को राजनीतिक की मुख्यधारा में लाने की सख्त आवश्यकता है। 
स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से विवेक यादव, पंकज तिवारी,संजय यादव, मनीष यादव, राजेश बिंद, अजय यादव, डॉo पिंटू यादव, लालबहादुर यादव, जितेंद्र शर्मा, पंकज यादव, सुभाष यादव सहित समाजवादी पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment