पेटीएम वॉलेट धारक के साथ फ्रॉड हो तो पेटीएम के साथ कैसे समन्वयक स्थापित करेंगे - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

पेटीएम वॉलेट धारक के साथ फ्रॉड हो तो पेटीएम के साथ कैसे समन्वयक स्थापित करेंगे

#DRS NEWS 24Live
गाजीपुर: परिक्षेत्रीय कार्यालय में पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी  परिक्षेत्र वाराणसी श्री के0 सत्यनारायण के निर्देशन में पेटीएम के नोडल अधिकारियों द्वारा पेटीएम वालेट  बैंक आदि से हो रहे फ्राड के संबन्ध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें साइबर क्राइम पुलिस थाना वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी  साइबर सेल कमिश्ररेट वाराणसी साइबर सेल जनपद  गाजीपुर साइबर सेल जनपद  चन्दौली  साइबर सेल  जनपद जौनपुर के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
पेटीएम के अधिकारियों द्वारा पी.पी.टी. के माध्यम से बताया गया कि पेटीएम वालेट , पेटीएम पेमेंट बैंक कैसे काम करता है , साथ ही यह भी बताया गया कि अगर किसी पेटीएम वालेट धारक के साथ फ्राड हो जाता है तो पेटीएम के साथ कैसे समन्वय स्थापित करेंगे व क्या- क्या सूचना प्राप्त करेंगे । पेटीएम के अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि यदि किसी ग्राहक का  फ्राड पैसा मर्चेंट के माध्यम से हुआ है और इसकी शिकायत जल्द किया जाए तो पैसा वापस आने की अधिक से अधिक संभावना होता है।  साथ ही साथ यह भी बताया गया कि पेटीएम पेमेंट बैंक प्रत्येक व्यक्ति की के.वाई.सी. करता है और के.वाई. सी के लिए किसी भी ग्राहक को फोन नही किया जाता है।
कार्यशाला में निम्नलिखित पेटीएम के अधिकारीगण मौजूद रहे
बृजेश गुप्ता हरिओम शर्मा  मोहन सिंह हरप्रीत सिंह  इमरान अंसारी
कार्यशाला में निम्नलिखित  पुलिस के अधिकारीगण कर्मचारीगण  मौजूद रहे
1. नि.  विजय नारायण मिश्र  प्रभारी साइबर क्राइम थाना वाराणसी।
2. नि.  शरद गुप्ता   प्रभारी साइबर सेल   जनपद चंदौली।
3. उ.नि.  शान्तनु सिंह  प्रभारी साइबर सेल  कमिश्नरेट वाराणसी।
4. उ.नि. सतीश कुमार सिंह  साइबर क्राइम थाना वाराणसी।
5. उ.नि.   बबेश कुमार सिंह  साइबर क्राइम थाना वाराणसी।
6. क.आ.ग्रेड ए श्याम लाल गुप्ता  हे.का. रविकान्त जायसवाल  का. पृथ्वीराज सिंह का.  मनीष कुमार  का. दिलीप कुमार  साइबर क्राइम थाना वाराणसी।
7. क.आ.ग्रेड  ए  अशोक शर्मा हे.का. पवन यादव साइबर सेल  जनपद चंदौली।
8. क.आ.ग्रेड   ए परवेज अख्तर  मनीष कुमार शर्मा साइबर सेल कमिश्नरेट वाराणसी
9. क.आ.ग्रेड - ए आशीष कुमार मिश्रा, हे.का. राजकुमार  3का. मुकेश कुमार  साइबर सेल जनपद- गाजीपुर।
10. हे.का. ओम प्रकाश जायसवाल व हे.का. संग्राम सिंह यादव साइबर सेल  जनपद जौनपुर।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment