भाजपा महिला मोर्चा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा की आवश्यक और कामकाजी बैठक - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

भाजपा महिला मोर्चा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा की आवश्यक और कामकाजी बैठक

#DRS NEWS 24Live
सरकार की योजना का पूरा पूरा लाभ कैसे मिले इसके लिए संगठन कार्यकर्ताओं को लगातार काम करना है: रवि प्रकाश
  


गाजीपुर: रिपोर्ट मोहम्मद कादिर:भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा की आवश्यक और कामकाजी बैठक आज भाजपा जिला कार्यालय पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय एवं पिछडावर्ग मोर्चा के अध्यक्ष मनोज बिंद कि अध्यक्षता मे अलग अलग हुई।
बैठक मे सरकार कि योजनाओं तथा पार्टी के सिद्धांत विचारों की चर्चा करते हुए लोकसभा विस्तारक रवि प्रकाश ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक को  समाज के मुख्य धारा से जोड़कर उसे सरकार की योजनाओं का पुरा पुरा लाभ कैसे मिले इसके लिए संगठन कार्यकर्ताओं को लगातार काम करना है।
उन्होंने कहा कि सरकार लगातार जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पं दीनदयाल उपाध्याय एवं डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सोच सपनों को साकार कर रही है।
पिछ़डा वर्ग क्षेत्रीय मंत्री विनय मौर्य ने कहा कि देश और प्रदेश मे भाजपा सरकारों द्वारा जो विकास कार्य हुए है वह देश सम्मान स्वाभिमान तथा विकास के लिए मिल के पत्थर है। उन्होंने कहा कि आने वाली पिढीयों के भविष्य निर्माण का जो आधार मजबूत हो रहा है वह भारत के नवनिर्माण के लिए महत्वपूर्ण है।
बैठकों मे माया सिंह मनिष वर्मा विरेन्द्र चौहान  रम्भा राय शाक्क्षी श्रीवास्तव नीलम सिंह  संतोष कुशवाहा  रविंद्र यादव विनोद गुप्ता रीमा खरवार  कंचन गीरी लालमुनी  गुड्डी पांडेय आदि उपस्थित रही।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment