सपा विधान परिषद सदस्य ने जनपद के तमाम कार्यकर्ताओं नेताओं से किया सम्पर्क - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

सपा विधान परिषद सदस्य ने जनपद के तमाम कार्यकर्ताओं नेताओं से किया सम्पर्क

#DRS NEWS 24Live
  


गाजीपुर: रिपोर्ट मोहम्मद कादिर:दो दिवसीय जनपद दौरे पर आये  समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य माननीय आशुतोष सिन्हा  ने जनपद के तमाम कार्यकर्ताओं और नेताओं से सम्पर्क किया। वह तमाम कार्यकर्ताओं के सुख दुख में शामिल होकर शुभकामना और शोक संवेदना प्रकट किया। वह नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राजेश कुशवाहा के शेखपुरा स्थित आवास पर पहुंच कर उन्हें बधाई दी और शुभकामना व्यक्त किया। आज सुबह उन्होंने नेहरू स्टेडियम पहुंचकर चल रहे श्री नारायण सिंह और अजीत सिंह मेमोरियल क्रिकेट टुर्नामेन्ट  का बतौर मुख्य अतिथि  उद्घाटन किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार की टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए खेल को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया और कहा कि  चाहे राजनीति हो चाहे खेल अच्छी भावना से खेलना चाहिए उन्होंने कहा कि कोई भी क्षेत्र  हो अच्छे मन  विचार सोच और राष्ट्रसेवा की भावना से कार्य करना चाहिए। वह आज समाजवादी पार्टी के जिला सचिव आमिर अली के मिश्र बाजार स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दिया और उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ राजनीतिक चर्चा भी किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप उनके साथ जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव  डॉ समीर सिंह पप्पू लाल श्रीवास्तव  संजीव श्रीवास्तव  ग्यासुद्दीन आजाद मिसरू भाई मनोज पाण्डेय अभिषेक सिंह संजीव श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment