कार्यकर्ता समाज के लिए सदैव महत्वपूर्ण क्योंकि वह स्वार्थ नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण में सेवा कार्य करता है: जिलाध्यक्ष - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

कार्यकर्ता समाज के लिए सदैव महत्वपूर्ण क्योंकि वह स्वार्थ नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण में सेवा कार्य करता है: जिलाध्यक्ष

#DRS NEWS 24Live
गाजीपुर: रिपोर्ट मोहम्मद कादिर:भारतीय जनता पार्टी बुथ सशक्तिकरण अभियान विधानसभा कार्यशाला अंतर्गत मुहम्मदाबाद  जमानियां  जंगीपुर और गाजीपुर सदर विधानसभा कि कार्यशाला आज अलग अलग समपन्न हुई।
गाजीपुर जिला कार्यालय पर  आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि  भाजपा का कार्यकर्ता समाज के लिए सदैव महत्वपूर्ण है क्योंकि वह निजिगत स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण मे सर्वस्व न्योछावर कर सेवा कार्य करता है।उन्होंने कहा कि सामाजिक तथा भौगोलिक आधार पर हर वर्ग और हर क्षेत्र को नेतृत्व प्राप्त हो,सबका समान भाव से सम्मान और विकास हो इस उद्देश्य को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्य करती है।उन्होंने कार्य योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए  बुथों के मजबूती के संकल्प को दोहराया।
लोकसभा संयोजक सुशील उपाध्याय ने अपने सम्बोधन मे कहा कि   बुथ संरचना  भाजपा कि महत्वपूर्ण राजनीतिक कड़ी है।और इसकी मजबूती भाजपा को मजबूती प्रदान करती है।उन्होंने कहा कि स्थितियां परिस्थितियां चाहे जो रही हो.भाजपा का सच्चा कार्यकर्ता कभी भी लक्ष्यहीन नही रहा वह सदैव समाज मे अपने जिम्मेदारियों के लिए इमानदारी से संघर्ष करता रहा है।
लोकसभा विस्तारक रविप्रकाश ने कहा कि "तेरा वैभव अमर रहे माँ" के लिए एक निर्माण कर्ता के रूप मे  भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा समर्पित राजनीति करता है जो समाज का एक जिम्मेदार नागरिक ही नहीं बल्कि अपने दायित्वों के प्रति सदैव सक्रिय भी रहता है।
सबके प्रति धन्यवाद आभार व होली कि शुभकामना लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने व्यक्त किया।वृत्त जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने लिया ।इस अवसर पर भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने पुष्प पंखुड़ियों की वर्षा करते हुए होली एक दूसरे को होली की शुभकामना बधाई दी।
बुथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा महामनिषीयों पं दीनदयाल उपाध्याय और डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदेमातरम से हुआ।
अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी रामनरेश कुशवाहा और संचालन जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह सरिता अग्रवाल  अच्छे लाल गुप्ता  सुरेश बिंद साधना राय मनोज बिंद गुलाम कादिर राईनी विनोद अग्रवाल गोपाल राय विनीत शर्मा पवनजय पांडेय  सुनील गुप्ता रासबिहारी राय मयंक जायसवाल  अमरेश गुप्ता किरन सिंह  अमित चौरसिया  अभिनव सिंह सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment