राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने पर कोंग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सत्याग्रह - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने पर कोंग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सत्याग्रह

#DRS NEWS 24Live
  


गाज़ीपुर: रिपोर्ट मोहम्मद कादिर:राष्ट्रीय कोंग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद रहे राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के विरोध में गाज़ीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के सरजू पांडेय पार्क पर काला पट्टा और कपड़ा पहन कर विरोध प्रदर्शन और सत्याग्रह किया। कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरजू पांडे पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा के नीचे प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी कर सत्याग्रह किया।
गाज़ीपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम की अगुवाई में भारी संख्या में कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर लोकतांत्रिक तरीके से सत्याग्रह किया  इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। विरोधी दलों के नेताओं की आवाज बंद की जा रही है। देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात हैं। आज अरबों रुपए का घोटाला देश में हो रहा है  उसके खिलाफ सरकार किसी को बोलने नहीं दे रही है  और सरकारी एजेंसियों की मदद से मानहानि जैसे केस में संसद सदस्यता समाप्त कर दे रही है  जो गलत है और जनहित में नहीं है। इसका जवाब कॉंग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ कर देगी।
पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने पर भाजपा सरकार की निंदा की और कहा कि ये सरकार प्रतिशोधपूर्ण कार्यवाही कर रही है  संवैधानिक अधिकारों का हनन करते हुए सरकारी संस्थाओं के माध्यम से और दबाव बना कर अपने अधिकारों का गलत प्रयोग कर विपक्ष को समाप्त करना चाहती है  जिसके चलते आज राहुल गांधी जैसे ईमानदार और कर्मठ नेता की सदस्यता समाप्त कर दी गयी  इसलिए हम लोग आज सत्याग्रह के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह ने कहा कि हमारे जनप्रिय सांसद रहे राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री से जवाब मांग रहे थे। उनकी आवाज दबाने के लिए उनकी संसद से सदस्यता समाप्त कर दी गई। भाजपा सरकार अपना विरोध करने वालों को सरकारी एजेंसियों के माध्यम से धमका रही है। जो गलत है  आज कोंग्रेस का हर कार्यकर्ता इस अनीतिपूर्ण और विद्वेषपूर्ण राजनीति की कड़ी निंदा करता है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य  रवि कांत राय  प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा   पूर्व शहर अध्यक्ष शफीक अहमद  पीसीसी सदस्य लाल साहब यादव राजेश गुप्ता पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव  हिमांशु श्रीवास्तव मनीष राय आशुतोष गुप्ता  मुसाफिर बिंद  महबूब निशा  राघवेंद्र कुमार  सुमन चौबे  सुमेर कुशवाहा  दिव्यांशु पांडे सुधांशु तिवारी   संदीप विश्वकर्मा  चंद्रिका सिंह मनसूर जैदी  राम नगीना पांडे  बटुक नारायण मिश्रा सतीश उपाध्याय रईस अहमद  अजय दुबे  सीमा विश्वकर्मा  साजिद हुसैन  मीलेंद्र सिंह सदानंद गुप्ता राजेंद्र गाजी हामिद अली  मोहम्मद राशिद मोहम्मद कादिर गुड्डू खा विभूति राम  करुणानिधि राय  नसीम अख्तर  वीरेंद्र राय  अनुराग पांडे उमाशंकर सिंह फौजी विद्याधर पांडे  मोहन चौहान  राकेश राय  माधव कृष्ण शकरुल्लाह वारसी अरुण कुमार श्रीवास्तव  सीमा विश्वकर्मा ओमप्रकाश पांडे  राजेश उपाध्याय  शशिभूषण राय  शबीहूल हक  आदिल अख्तर  आलोक यादव  जावेद जहीर खान  अछैबर बिंद  विजय शंकर पांडे  सतीश श्रीवास्तव अवधेश पांडे  धर्मेंद्र कुमार जावेद इरफान खान  विवेक कुशवाहा  ओम प्रकाश पांडे  झुन्ना शर्मा सुधीर सिंह दिवाकर सिंह  शक्ति आनंद  जय विजय गुप्ता  ओमप्रकाश राजभर  कृष्णा तिवारी राघवेंद्र चौबे  संदीप कुशवाहा जयप्रकाश चौरसिया आदि सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित थे।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment