निकाय चुनाव से जुड़े लोगों कि बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

निकाय चुनाव से जुड़े लोगों कि बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित

#DRS NEWS 24Live
गाजीपुर:रिपोर्ट मोहम्मद कादिर: बुथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर लगातार सांगठनिक बैठक और कार्यशाला के माध्यम से कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए  चैतन्य कर रही भारतीय जनता पार्टी की आवश्यक समिक्षा  सहित कोर ग्रुप व नगर निकाय चुनाव से जुडे लोगों कि बैठक  जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह कि अध्यक्षता मे शनिवार को जिलाकार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने कहा कि   बुथ सशक्तिकरण के लिए सभी जिम्मेदार दायित्वधारी कार्यकर्ताओं को सक्रियता से अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा।उन्होंने कहा कि जनता के बीच लगातार जनकल्याण के कार्यों को लेकर कार्य कर रही दुनिया कि सबसे बड़ी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता है। आज देश और प्रदेश मे विश्वास के साथ विकास की जो गति चल रही है उससे देश बुनियादी रूप से मजबूत हो रहा है।
जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कार्यो कि समिक्षा करते हुए शिर्ष संगठन से प्राप्त कार्यों एवं निर्देशों के अनुसार शीघ्रता से कार्य सम्पादन पर बल दिया।और कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जिम्मेदार कार्यकर्ता देश और राष्ट्र हित मे सदैव त्याग और बलिदान के लिए तत्पर रहता है।
लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने सबके प्रति धन्यवाद आभार प्रकट करते हुए कहा कि  कार्यकर्ता से संगठन को मजबूती तथा मजबूत संगठन से।सरकार मजबूत होती है।
बैठक का संचालन जिलामहामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल  जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा  विस्तारक लोकसभा रविप्रकाश  महामंत्री ओमप्रकाश राय दयाशंकर पांडेय  अवधेश राजभर रामनरेश कुशवाहा  डा मुराहू राजभर वृजनन्दन सिंह राजेश राजभर अमरेश गुप्ता  सुनिल सिंह अखिलेश सिंह श्यामराज तिवारी  सुरेश बिंद शैलेष राम रघुवंश सिंह रासबिहारी राय कृष्णानंद राय जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा  कार्तिक गुप्ता आलोक शर्मा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment