भाजपा शक्ति केन्द्र पर नियुक्त बूथ सत्यापन अधिकारियों का प्रशिक्षण सशक्तिकरण अभियान - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

भाजपा शक्ति केन्द्र पर नियुक्त बूथ सत्यापन अधिकारियों का प्रशिक्षण सशक्तिकरण अभियान

#DRS NEWS 24Live
  

गाजीपुर: रिपोर्ट मोहम्मद कादिर:भाजपा बूथ सत्यापन द्वितीय चरण   कार्यशाला विधानसभा स्तर पर  अलग अलग  भिन्न भिन्न  जगहों पर आयोजित हुई।
गाजीपुर सदर विधानसभा कि कार्यशाला जिला कार्यालय छावनी लाइन पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह कि अध्यक्षता मे समपन्न हुई।
जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बुथ सत्यापन अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान करते हुए करणीय कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि  भाजपा एक अनुशासन प्रिय राजनैतिक संगठन है। जिसके राष्ट्रवादी अनुशासित कार्यकर्ता सदैव सेवा समर्पित राजनीति के माध्यम से देश और समाज मे अपनी विशेष भूमिका का निर्वाह करते है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण है। समाज की विघटनकारी शक्तियाँ  राजनीतिक स्वार्थों के पुर्ति के लिए भ्रम पैदा कर रही है।
मुख्य वक्ता और भाजपा राष्ट्रीय बैठक प्रमुख अजय उपाध्याय ने कहा कि मजबूत और अनुशासित संगठन की सरकार ही देश को मजबूती प्रदान करती है जिसका परिणाम आज देश विगत आठ नौ वर्षों से देख रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सत्ता के माध्यम से कमजोर से कमजोर व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा से जोडने के लिए काम करता है।
विधान सभा प्रभारी रामनरेश कुशवाहा ने उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यशाला का समापन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पं दीनदयाल उपाध्याय तथा डा श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं वन्देमातरम गायन से हुआ। संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय  कार्यक्रम संयोजक सुरेश बिंद विनोद अग्रवाल अच्छे लाल गुप्ता रासबिहारी राय गोपाल राय सुनिल गुप्ता  संतोष जायसवाल अर्जुन सेठ मयंक जायसवाल  नितीश दूबे विशाल चौरसिया  श्रीप्रकाश केशरी रंजीत कुमार राम मुरली कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment