लोकतंत्र की रक्षा हेतु कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

लोकतंत्र की रक्षा हेतु कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च

#DRS NEWS 24Live
  


   सीतापुर।रिपोर्ट राकेश पाण्डेय:कांग्रेस सेवादल मुख्य संगठक संजय कुमार सनी के तत्वाधान में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सरकार की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध में कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
राहुल गांधी को संसद से अयोग्य करार देने तथा संसद में अडानी घोटाले पर चर्चा नहीं करने के विरोध में कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जगह- जगह अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
   इसी क्रम में आज सीतापुर में लालबाग शहीद पार्क से लालबाग चौराहे होते हुए अंबेडकर पार्क तक कांग्रेस जनों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोकतंत्र को बचाओ और वंदे मातरम के लगातार नारे लगते रहे।
  कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने कहा कि यह लड़ाई सरकार की ताना शाही तथा उसके द्वारा लगातार लोकतांत्रिक मूल्यों को नष्ट करने के विरोध में है जो जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को संसद से अयोग्य कर देने के बाद भी सरकार अडानी घोटाले मामले पर कोई जवाब नहीं दे रही है इसका यही अर्थ है कि सरकार हर तरफ से घिर गई है।
  जिला मुख्य संगठक संजय कुमार सनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जब अंग्रेजों से नहीं डरी तो इस सरकार से डरने का सवाल ही नहीं पैदा होता। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इस भूल में ना रहे कि कोई भी कांग्रेस कार्यकर्ता उनके दमन से डर जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी को अयोग्य करने के लिए गहरे कुचक्र रचे गए हैं लेकिन इससे राहुल गांधी और साथ-साथ कांग्रेस के किसी भी कार्यकर्ता की  आवाज दबने वाली नहीं है।
  इस अवसर पर प्रमुख रूप से सेवादल मुख्य संगठक संजय कुमार सनी,आमोद मिश्र, राज किशोर सिंह, गुड्डू शुक्ला, रफीक राइनी, श्याम किशोर पाण्डेय,उपाध्यक्ष सेवादल, शिशिर बाजपेई, अनुपमा द्विवेदी, पुष्पेंद्र सिंह,पिंदर सिंह,संजय दीक्षित, निर्मला चौधरी,अमर सिंह राना उपाध्यक्ष सेवादल, ध्रुव शुक्ला संरक्षक सेवादल,अभिषेक मुद्ग्ल, विनीत दीक्षित, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष भार्गव, रूप चंद्र रावत, आदित्य शुक्ला, मनोज वर्मा, अनुज जैसवाल, राजेंद्र गोंड, शोभित अवस्थी, राजेंद्र निगम, अजय कुमार शुक्ला, वीरेंद्र सिंह, फरीद अहमद, नागराज कश्यप, हसीना खातून, अनुज सिंह, धीरेश कश्यप आदि उपस्थित रहे।
दैनिक राष्ट्रसाक्षी

No comments:

Post a Comment