अभिनव सिन्हा ने कहा प्रधान का निधन शिक्षा क्षेत्र में कभी न पूर्ण होने वाली क्षति - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

अभिनव सिन्हा ने कहा प्रधान का निधन शिक्षा क्षेत्र में कभी न पूर्ण होने वाली क्षति

#DRS NEWS 24Live
  


गाजीपुर:रिपोर्ट मोहम्मद कादिर:स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अंग्रेजी के पूर्व विभागाध्यक्ष आर. पी. प्रधान के शास्त्रीनगर स्थित 10 मार्च को आवास पर आयोजित त्रयोदशाह में भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह अभिनव सिन्हा सहित अनेकों लोगो ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
बताते चले की आरपी प्रधान का 85 वर्ष की अवस्था में बीतें 24 फरवरी को नोएडा  में निधन हो गया था। वह मूल रूप से मुहम्मदाबाद तहसील के मीरानपुर गांव के निवासी थे। उनके निधन पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पुत्र भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने श्रद्धांजलि व्यक्त करते कहा की श्रद्धेय प्रधान का निधन शिक्षा क्षेत्र में कभी न पूर्ण होने वाली क्षति है। भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा की प्रधान  जितने सरल थे उतना ही सरल उनका व्यक्तित्व भी था। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से लोकसभा संयोजक कृष्णबिहारी राय  महामंत्री ओमप्रकाश राय  प्रवीण सिंह  रामनरेश कुशवाहा  पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल  अच्छेलाल गुप्ता कार्तिक गुप्ता  प्रोफेसर अवधेश यति  डा. डीपी सिंह  गर्वजीत सिंह  हर्षजित सिंह  हिमांशु राय सहित अनेकों लोग रहें।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment