भाजपा कार्यकर्ता स्वार्थ से अलग हटकर राष्ट्र निर्माण के प्रति कार्य करते है। भानुप्रताप सिंह - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

भाजपा कार्यकर्ता स्वार्थ से अलग हटकर राष्ट्र निर्माण के प्रति कार्य करते है। भानुप्रताप सिंह

#DRS NEWS 24Live
गाजीपुर:रिपोर्ट एहतेशाम उल्लाह:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे कोरोना जैसी विभिषिका के बाद भी आज देश जिस मजबूती के साथ खड़ा है वह हम भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए हि नही बल्कि पुरे देश वासियों के लिए एक गौरव कि बात है। यह बात बुथ सशक्तिकरण अभियान के क्रम मे भाजपा मनिहारी प्रथम मंडल कार्यशाला  शांति देवी प्रयाग औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरईपारा मे सम्बोधित करते हुए कही उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अन्य दलों के कार्यकर्ताओं से आज इसी कारण बेहतर है कि वो स्वार्थ से अलग हटकर राष्ट्र निर्माण के प्रति कार्य करते है। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार कि योजनाओं का विस्तार से वर्णन किया।
विधानसभा प्रभारी रघुवंश सिंह पप्पू ने  कहा कि भाजपा के शासनकाल मे समाज का हर वर्ग सुरक्षित और समृद्ध है।जहाँ महिलाओं व्यापारियों मे सुरक्षा का बोध हुआ वहीं क्षेत्र का विकास तेज गति से हुआ है। विधानसभा संयोजक डा मुराहू राजभर ने कहा कि सेवा कार्यों  के माध्यम से हम आगामी सभी चुनावों मे भाजपा का परचम लहराएंगे।सरल एवं नमो एप्प से प्रदीप सिंह ने अवगत कराया।अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हंसराज राजभर तथा संचालन महामंत्री चंद्रकांत सिंह ने किया ।
कार्यशाला मे रिपुंजय गुप्ता राजकुमार बिंद अजय गुप्ता अरविंद बिंद  गुरु सिंह मणिकराज चौबे  अभयानद कश्यप  जयप्रकाश मिश्रा  संगम मोदनवाल  मंजीत चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment