गो आश्रय स्थल पर निर्मित गोबर के कंडे की आपूर्ति प्रथम बार श्मशान घाट पर की गई - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

गो आश्रय स्थल पर निर्मित गोबर के कंडे की आपूर्ति प्रथम बार श्मशान घाट पर की गई

#DRS NEWS 24Live
  

गाजीपुर: रिपोर्ट मोहम्मद कादिर:राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 16 मार्च 2023 को गठित स्वयं सहायता समूह के माध्यम से गो आश्रय स्थल परजीपाह से निर्मित गोबर के कंडे की आपूर्ति जनपद में प्रथम बार शमशान घाट पर की गयी। गोबर से कंडे बनाने का कार्य जनपद मे पहली बार बन्दना स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रारम्भ किया गया। गोबर के कंडे का प्रयोग शमशान घाट पर शव जलाने हेतु किया जायेगा। इस कार्य से जहाँ समूह की महिलाओं के आय में वृद्धि हो रही है वहीं लकड़ी की बचत भी होगी। इस संबंध में उपायुक्त स्वतः रोजगार  गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा अवगत कराया गया कि लकड़ी से कंडे बनाने की एक एक मशीन हर विकास खण्ड मे स्थित गो आश्रय स्थल में समूह के माध्यम से लगायी जाएगी। सभी कंडे की आपूर्ति शमशान घाट पर की जाएगी। इस कार्य से समूहों को काफी लाभ मिलेगा। पूर्व में दो समूहों  गो आश्रय संचालक एवं शमशान घाट के ठेकेदार के मध्य अनुबंध किया गया है।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment