जिलाधिकारी को एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

जिलाधिकारी को एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

#DRS NEWS 24Live
  

गाजीपुर: रिपोर्ट मोहम्मद कादिर:जिलाधिकारी एवम पुलिस अधीक्षक  द्वारा महिला सशक्तिकरण रैली  निकाली गई। सर्वप्रथम इस रैली को  पुलिस अधीक्षक  द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस स्कूटर रैली का नेतृत्व जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा स्कूटर चला कर किया गया। यह रैली भूतहिया ताड़ से शुरू होकर सावित्री बालिका इंटर कॉलेज नंदगंज पर समाप्त हुआ। रैली की समाप्ति पर सावित्री बालिका इंटर कॉलेज में महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम विभिन्न छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। विभिन्न छात्राओं ने अपने संबोधन द्वारा महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला।अंत में  जिलाधिकारी एवम पुलिस अधीक्षक  द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य और नारी सशक्तिकरण के प्रति सभी को जागरूक किया गया तथा नारियों के सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन के लिए सभी को बढ़ चढ़कर भागीदारी लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर  ग्रामीण  एसडीएम सदर सीओ तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सावित्री बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं उपस्थित थीं।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment