सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव का हुआ जोरदार स्वागत - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव का हुआ जोरदार स्वागत

#DRS NEWS 24Live
  


  सीतापुर।रिपोर्ट राकेश पाण्डेय:सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव का लखनऊ से लखीमपुर जाते समय हरगांव मुख्य चौराहे पर पार्टी के कार्य कर्ताओं ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।
  प्राप्त जानकारी के अनुसार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर व राष्ट्रीय सचिव इजहार अली का लखनऊ से लखीमपुर जाते समय पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिलीप भारती व जिला महामंत्री अमित भार्गव ने भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया।
  स्वागत समारोह के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा जब केन्द्र सरकार पूंजीपतियों के कर्ज माफ कर सकती है तो गरीब किसानों के कर्ज क्यों नहीं माफ किया जा सके जब दिल्ली और पंजाब में बिजली के बिल माफ हो सकते हैं तो उत्तर प्रदेश में गरीबों के बिजली बिल क्यों नही माफ किए जा सकते है।प्रदेश में समान शिक्षा नीति लागू होनी चाहिए।
   उन्होंने कहा कि जाति आधारित जन -गणना होने पर जातियों के अनुरूप योजनाऐं लागू की जा सकती है।सारस की राजनीति पर उन्होंने कहा कि समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए ऐसी राजनीति की जा रही है।
   इस दौरान कुलदीप रावत, अमित भार्गव,के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दैनिक राष्ट्रसाक्षी

No comments:

Post a Comment