सादात मंडल उत्तरी की बुथ सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

सादात मंडल उत्तरी की बुथ सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन

#DRS NEWS 24Live
गाजीपुर: रिपोर्ट एहतेशाम उल्लाह:भाजपा सादात मंडल उत्तरी की बुथ सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन टाउन एरिया हाल सादात में मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह सोनू की अध्यक्षता मे आयोजित हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने मंडल कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि जबसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश कि बागडोर सम्भाला है  देश रोज नयी प्रगति का सोपान कर रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न करणीय कार्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि यह सभी कार्य निश्चित समयावधि मे पुर्ण हो इसका प्रयास होना चाहिए। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार तथा प्रदेश की योगी आदित्यनाथ जी के सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष विजेंद्र राय ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और कहा कि पार्टी के द्वारा दिए हुए निर्देशों का ईमानदारी से पालन करने वाला कार्यकर्ता ही आगे चलकर बड़ा नेता बनता है।
कार्यशाला को  जखनिया विधानसभा  प्रभारी रघुवंश सिंह पप्पू  संयोजक डॉ मुराहू राजभर  जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय  ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव  जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश राम  अशोक पांडेय  राजनाथ यादव हंसराज राजभर  दानिश वरा सुनीता मिश्रा आई टी और सोशल मीडिया विधान सभा संयोजक प्रदीप सिंह  हरिकेश सिंह  आदि लोग उपस्थित रहे।
अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह सोनू तथा संचालन विधानसभा प्रभारी रघुवंश सिंह ने किया।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment