कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में पूरे देश सहित लखनऊ सत्याग्रह जारी - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में पूरे देश सहित लखनऊ सत्याग्रह जारी

#DRS NEWS 24Live
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में पूरे देश सहित लखनऊ सत्याग्रह जारी
 

                        
लखनऊ । राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में पूरे देश सहित लखनऊ शहीद स्मारक पर कांग्रेसी सत्याग्रह पर बैठे हुए हैं।
चारों तरफ उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने पुलिस फोर्स लगा दी है। इसके बाद भी कांग्रेसियों का सत्याग्रह जारी है।
दिल्ली में राजघाट पर सत्याग्रह होना निश्चित हुआ था मगर वहां धारा 144 लगाकर सत्याग्रह की परमिशन नहीं दी गई।
लखनऊ में शहीद स्मारक पर कांग्रेसी सत्याग्रह पर बैठ गए हैं इनका नेतृत्व बृजलाल खाबरी अध्यक्ष कर रहे हैं।शहीद स्मारक पर सत्याग्रह कर रहे कांग्रेसी हाथों में राहुल गांधी की तस्वीर लेकर जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता लगातार गांधी हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं के नारे लगा रहे हैं। राजधानी लखनऊ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी व नेता, कांग्रेस विधान मंडल दल की आराधना मिश्रा के नेतृत्व में सत्याग्रह चल रहा है।
कांग्रेस पार्टी की तरफ से कहा गया है कि हम बापू की राह के अनुगामी हैं। इतिहास साक्षी है, हमारे सत्याग्रह के आगे ब्रिटिश शासन को भी झुकना पड़ा। फिर इस सत्तालोभी कायर तानाशाह की क्या मजाल। इस लाइन को कांग्रेस पार्टी की तरफ सोशल मीडिया पर भी प्रसारित किया जा रहा है।
शहीद स्मारक के अलावा लखनऊ विवि में NSUI के छात्र कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन कर विरोध जताया है। केलव लखनऊ ही नहीं झाँसी, प्रयागराज, गोरखपुर, सुल्तानपुर और भदोही में कांग्रेस पार्टी के कार्यकताओं ने जमकर प्रदर्शन किया है। इसके अलावा प्रयागराज और भदोही में नरेंद्र मोदी का पुतला भी प्रदर्शन कारियों ने फूंका है।
इससे पहले यानी शनिवार को राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने से आक्रोशित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आगरा स्थित दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया था। इस दौरान कई कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया था।
शहीद स्मारक पर बैठे सत्याग्रह में प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल घाबरी, प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, वीरेंद्र चौधरी ,अजय राय, योगेश दीक्षित ,अनिल यादव, दिनेश सिंह  प्रदेश महासचिव, मीडिया संयोजक अशोक सिंह प्रदेश के अन्य वाइस चेयरमैन नरेंद्र त्रिपाठी श्रम प्रकोष्ठ आरपी त्रिपाठी प्रेमलाल मानवाधिकार के चेयरमैन वीरेंद्र त्रिपाठी अनिल दुबे आजाद महासचिव, निजामुद्दीन अख्तर उपाध्यक्ष मुर्तुजा खान संयोजक श्री राम यादव, वासुदेव यादव आदि हजारों की तादाद में कार्यकर्ता नारे लगाते धरने पर बैठे रहे,।

No comments:

Post a Comment